&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sikar News: सीकर में मेन बाजार में श्रीमाधोपुर शहर में आवारा पशुओं की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है. शाम को मुख्य बाजार नगरपालिका कार्यालय के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक आवारा सांड के सिर में बड़ा ड्रम फंस गया. सिर में फंसे ड्रम को लिए सांड बाजार में इधर-उधर दौड़ता रहा. लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे.
करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से ड्रम को सांड के सिर से बाहर निकाला गया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली. शहरवासियों का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन आवारा पशुओं की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है.
आए दिन मुख्य बाजार, गलियों और मोहल्लों में दर्जनों आवारा सांड और गायों का जमावड़ा देखने को मिलता है. इससे जहां लोगों को आवागमन में परेशानी होती है, वहीं दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ा रहता है.
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि समय रहते आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए. अन्यथा किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है. लोगों का कहना है कि पालिका को पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भिजवाने की ठोस व्यवस्था करनी चाहिए.
पढ़ें सीकर की एक और खबर
सीकर जिले के बेरी गांव में 6 दिवसीय पशु मेला चल रहा है. जो 13 सितंबर तक चलेगा. जयपुर, नागौर, जोधपुर, बीकानेर, अलवर और झुंझुनू सहित प्रदेश के कोने-कोने से पशु व्यापारी, किसान और पशुपालक इस मेले में शिरकत करने पहुंच रहे हैं. इस मेले में एक भैंसा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.
मेले का सबसे बड़ा आकर्षण है भादवासी गांव से आया मुर्रा नस्ल का भैंसा 'सिंघम', जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये आंकी गई है. यह भैंसा प्रजनन के लिए पाला गया है. भैंसे के मालिक डॉ. मुकेश दूधवाल ने बताया कि सिंघम की एक ड्रॉप सीमन की कीमत 2400 रुपये है. 34 माह का यह भैंसा अपनी चमकदार काया और खास डाइट के लिए मशहूर है.
इसे स्पेशल ग्वार और बिनोला फीड दी जाती है. इसकी मां एक बार में 24 लीटर दूध देती है, जो इसकी नस्ल की खासियत है. भैंसे के मालिक ने बताया कि इस खास तौर पर पाला गया है और आसपास के बड़ी संख्या में डेयरी संचालक इसे देखने के लिए आते हैं.
मेले में घोड़ी और ऊंट नृत्य दर्शकों को भा रहा है. स्थानीय कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में लोक गीतों और नृत्यों के साथ मेले की रौनक बढ़ा रहे हैं. इसके अलावा, पारंपरिक हस्तशिल्प की दुकानें भी ग्रामीण कला और संस्कृति को प्रदर्शित कर रही हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Sikar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!