Sikar Accident: सीकर जिले में नीमकाथाना इलाके के जीर की घाटी में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया. हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Sikar Accident: राजस्थान के सीकर जिले में नीमकाथाना इलाके के जीर की घाटी में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया. हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं युवक को घायल हो गया जिसे नीमकाथाना जिला अस्पताल से गंभीर अवस्था में जयपुर रेफर किया गया है.
जानकारी के मुताबिक बाइक सवार झुंझुनूं के गुढ़ापौंख निवासी धर्मपाल अपनी मां बिरमा देवी को लेकर पाटन से नीमकाथाना आ रहा था. जीर की घाटी में अचानक सामने से आए तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को कुचलते हुए निकल गया. तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे.
यह भी पढ़ें- पति के रोज-रोज के मारपीट से परेशान पत्नी ने ऐसे किया इलाज, एक ही झटके में पहुंचाया श्मशान
सड़क पर बाइक के टुकड़े बिखरे पड़े थे. वहीं मां-बेटे घायल अवस्था में तड़प रहे थे. लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन काफी देर तक कोई सहायता नहीं मिली, तो लोगों ने निजी गाड़ी से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया. वहीं सदर पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान महिला की मौके पर ही मौत हो गई.
जिला अस्पताल में घायल धर्मपाल को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया. हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया. हादसे के बाद मौके पर जमा लोगों ने रोड जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. उनका कहना था कि सूचना देने के बावजूद एंबुलेंस देरी से पहुंची.
करीब तीन घंटे तक मृतका का शव रोड पर पड़ा रहा. लोगों ने शव चद्दर से ढंका. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से समझाइश करते हुए जाम खुलवाने के प्रयास में लगी रही. रोड जाम के कारण कोटपूतली-कुचामन स्टेट हाईवे पर गाड़ियों की लाइन लग गई. देर रात तक जाम लग रहा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंSikar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!