&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sikar Crime News: नीमकाथाना में गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है. पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
दवा के बहाने छात्रावास में ले गया शिक्षक
परिजनों के अनुसार, पीड़िता अपनी बहन के साथ कपिल अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने गई थी, जहां उसकी मुलाकात आरोपी शिक्षक से हुई. शिक्षक ने दवा दिलाने के बहाने छात्रा को अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर नीमकाथाना के एक छात्रावास के कमरे में ले गया. वहां उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता के रोने पर आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसका भविष्य बर्बाद कर देगा.
आरोपी ने दी धमकी और लालच
दुष्कर्म के बाद आरोपी छात्रा को टेम्पो से गावड़ी मोड तक ले गया और वहां से करीब 4 किलोमीटर पैदल चलकर अपनी बहन और बहनोई के पास पहुंचा. पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई. पिता ने बताया कि आरोपी ने छात्रा को चुप रहने के लिए पैसे का लालच दिया और अपने भाई से शादी करवाने की बात कही.
पुलिस जांच में जुटी
घटना से पीड़िता डरी-सहमी है और घर से बाहर नहीं निकल पा रही. पुलिस ने मामले की जांच वृत्ताधिकारी अनुज डाल (आरपीएस) को सौंपी है. स्थानीय लोग इस जघन्य कृत्य से आक्रोशित हैं और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bikaner News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!