गोविंद सिंह डोटासरा का सरकार पर निशाना, यमुना जल समझौता और कोचिंग बिल को लेकर घेरा

Sikar News: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा रविवार को एक दिवसीय दौरे पर सीकर पहुंचे. डोटासरा ने कहा कि यमुना जल समझौते के तहत पहले हरियाणा अपने उपयोग के लिए पानी सुरक्षित करेगा.

गोविंद सिंह डोटासरा का सरकार पर निशाना, यमुना जल समझौता और कोचिंग बिल को लेकर घेरा
Image Credit: Govind Singh Dotasra

Sikar News: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा रविवार को एक दिवसीय दौरे पर सीकर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए राजस्थान-हरियाणा यमुना जल समझौते को लेकर राज्य और केंद्र सरकार पर सवाल उठाए.

डोटासरा ने कहा कि यमुना जल समझौते के तहत पहले हरियाणा अपने उपयोग के लिए पानी सुरक्षित करेगा और उसके बाद केवल बरसात के समय दिसंबर से मई के बीच अतिरिक्त पानी ही राजस्थान को मिल सकेगा. वह भी सीमित मात्रा में... उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार नहीं हुई है और न ही इसके लिए राजस्थान को कोई बजट जारी किया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

उन्होंने कहा कि डीपीआर और बजट के बिना यमुना जल मिलने के दावे केवल लोगों को भ्रमित करने वाले हैं. उन्होंने लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के लिए वर्ष 2011 में शुरू की गई इंदिरा गांधी नहर परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि 833 करोड़ रुपए की यह योजना 15 वर्षों बाद भी पूरी नहीं हो सकी है.

डोटासरा ने कहा कि हालिया केंद्रीय बजट में भी राजस्थान के लिए यमुना जल परियोजना को लेकर कोई प्रावधान नहीं किया गया है और आगामी राज्य बजट में सरकार कितना आवंटन करती है, यह देखने वाली बात होगी.

कोचिंग नियंत्रण बिल पर बोलते हुए डोटासरा ने कहा कि बिल पारित होने के छह महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद इसके नियम-कायदे अभी तक लागू नहीं किए गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा स्पष्ट नहीं है और कोचिंग संस्थानों पर प्रभावी नियंत्रण अभी तक लागू नहीं हो पाया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंSikar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More