&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा आज एक दिवसीय दौरे पर लक्ष्मणगढ़ आए. जहां पंचायत समिति परिसर में करीब 35 लाख रुपए की लागत से बने राजीविका भवन व विधायक जनसुनवाई केंद्र का लोकार्पण किया और जनसुनवाई की.
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोविंद सिंह डोटासरा ने आमजन की करीब 100 शिकायतों पर सुनाई करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस दौरान गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रशासन शहरों के संग व गांवों के संग अभियान को लेकर बड़ी बात कही.
गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि इस अभियान से जनता को लाभ मिलने वाला नहीं है, बल्कि आगामी पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव को ध्यान में रखकर लोगों की नाराजगी दूर करने का असफल प्रयास है. डोटासरा ने कहा कि हमारी सरकार के समय अभियान के दौरान पट्टों व आवंटन में छूट दी गई थी.
यह भी पढ़ें- DUSU चुनाव 2025 नामांकन प्रक्रिया पूरी, NSUI ने जोधपुर की जोसलीन को बनाया अध्यक्ष पद का उम्मीदवार
डोटासरा ने आगे कहा कि बठोठ गांव में एनएचएम भवन निर्माण में घटिया सामाग्री की शिकायत मिली है, जिसको लेकर उपखंड अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं. लोकार्पण के दौरान पंचायत समिति प्रधान मदन सेवदा, पालिकाध्यक्ष मुस्तफा कुरैशी, पालिका उपाध्यक्ष बनवारी लाल पांडेय सहित अनेक जनप्रतिनिधि व ब्लाक स्तरीय अधिकारी मौजूद थे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंSikar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!