&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sikar News: नीमकाथाना में लगातार बारिश के बाद टोडा में एक मकान गिर गया. गनीमत रहा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. मकान के पास ही महिला और उसके बच्चे खड़े थे. अचानक धमाके की आवाज आई तो महिला ने वहां से भाग कर जान बचाई. वहीं घटना की सूचना पर तहसीलदार अभिषेक सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को सरकार से आर्थिक सहयोग का आश्वासन दिया.
जानकारी के अनुसार, टोडा की ढाणी उपलाबाढ(पलासाला) में बारिश से शीला कंवर पत्नी छितर सिंह का गिरा मकान गिर गया. गनीमत रहा कि हादसे के वक्त महिला मकान के अंदर कोई नहीं था नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी महिला मकान के पास ही खड़ी थी तभी जब तेज धमाके की आवाज आई तो महिला ने वहां से भाग कर अपनी और अपने बच्चों की जान बचाई.
घटना की सूचना पर तहसीलदार अभिषेक सिंह पटवारी और सरपंच भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटना की जानकारी ली. वहीं पीड़ित महिला ने आर्थिक सहायता की मांग की, जिस पर तहसीलदार अभिषेक सिंह ने पटवारी से मौका रिपोर्ट तैयार कर जल्द से जल्द सरकार से आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया.
दूसरी तरफ सीकर के श्री माधोपुरइलाके में हो रही लगातार बारिश के कस्बे के सुरानी बाजार में पहली मंजिल पर स्थित 250 वर्ष पुरानी मंदिर श्री राम गोपाल मंदिर का गर्भ ग्रह के सामने का बरामदा भर भरा कर गिर गया, जिससे बरामदे में काफी मालबा इकट्ठा हो गया और मंदिर में अफरा तफरी माहौल हो गया. गनीमत रही कि हादसे के समय श्रद्धालु मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ा होते होते टल गया.
पुजारी ने बताया कि पूजा करके बाहर निकले थे कि तभी देर रात को यह हादसा पेश आया. गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई. लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंदिर कम से कम 250 वर्ष पुराना है, जो कि पिछले कई समय से जीर्ण शीर्ण हालत में था. इसके ऊपर की पट्टियां पिछले कुछ समय पहले टूटी हुई थी और आज ऊपर की छत और पट्टियां बुरी तरह से टूट कर नीचे गिर गई जिससे आज सुबह मंदिर में आरती पूजा भी नहीं हो पाई.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Sikar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!