खेत में काम करते समय पत्नी से हुई लड़ाई तो पति ने दांतले से किया वार, फिर हो गया फरार

Sikar Crime News: राजस्थान में सीकर जिले के सदर थाना इलाके के नजदीकी सिहोट छोटी गांव में एक खेत में काम करते समय आपसी कहासुनी के बाद पति ने अपनी पत्नी के गले पर दांतले (खेती का औजार) से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया.

खेत में काम करते समय पत्नी से हुई लड़ाई तो पति ने दांतले से किया वार, फिर हो गया फरार
Image Credit: Sikar Crime NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Sikar News: जिले के सदर थाना इलाके के नजदीकी सिहोट छोटी गांव में एक खेत में काम करते समय आपसी कहासुनी के बाद पति ने अपनी पत्नी के गले पर दांतले (खेती का औजार) से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया.

घायल महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने महिला को इलाज के लिए एंबुलेंस की सहायता से सीकर के एसके अस्पताल पहुंचाया, जहां घायल महिला रोशनी देवी का इलाज जारी है. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद मुंडवाड़ा निवासी आरोपी पति सहीराम भोपा मौके से फरार हो गया. जिसकी सीकर की सदर थाना पुलिस तलाश कर रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

कहासुनी है वजह
जानकारी के अनुसार, आरोपी सहीराम का पूरा परिवार दूसरों के खेतों में मजदूरी करने का काम करता है. मजदूर करने के लिए ही दोनों पति-पत्नी सिहोट गांव आए हुए थे और एक खेत में काम कर रहे थे. इसी दौरान आपसी कहासुनी के बाद पति ने पत्नी पर हमला कर घटना को अंजाम दिया.

रोशनी देवी के गले पर दांतले से किया हमला
पुलिस के अनुसार, घटना दोपहर को सदर थाना इलाके के सिहोट छोटी गांव में एक खेत में मजदूरी का काम करते समय पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद मुंडवाड़ा निवासी पति सहीराम भोपा ने अपनी पत्नी रोशनी देवी के गले पर दांतले (खेती के औजार) से वार कर घायल कर दिया. महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास खेत में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देकर एंबुलेंस को बुलवाया.

पुलिस कर रही पति की तलाश
इसके बाद एंबुलेंस की सहायता से घायल महिला को इलाज के लिए सीकर के एसके अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है. वही पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले पति सहीराम ने घटना के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Sikar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और राजस्थान डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More