जल्दी पैसा कमाने की लालसा में रास्ता भटके अभ्यर्थी, सरकारी नौकरी की तैयारी छोड़

Sikar News: सीकर साइबर थाना पुलिस ने अवैध ऑनलाइन गेमिंग एप के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे.

जल्दी पैसा कमाने की लालसा में रास्ता भटके अभ्यर्थी, सरकारी नौकरी की तैयारी छोड़

Rajasthan News: सीकर की साइबर थाना पुलिस ने अवैध ऑनलाइन गेमिंग एप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. ऑनलाइन गेमिंग का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें से कुछ आरोपी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर रहे है. आरोपियों के कब्जे से मोबाइल, लैपटॉप और अन्य सामान बरामद किया गया है.

मौके से मोबाइल और लैपटॉप जब्त साइबर पुलिस थाना सीकर की सब इंस्पेक्टर रिया चौधरी ने बताया कि आरोपियों की ओर से ऑनलाइन गेमिंग एप पर अवैध ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से खुद और अन्य लोगों के किराए के खातों में अवैध रूप से ट्रांजैक्शन किया जाता था. इनके पास से एक लैपटॉप, 4 एटीएम कार्ड, 3 बैंक पासबुक, 2 चेकबुक, 15 मोबाइल फोन, 2 चार्जर और एक पावर बैंक भी बरामद किया है.

जल्दी पैसा कमाने के लालच में कर रहे थे धोखाधड़ी फिलहाल, इन आरोपियों से ऑनलाइन गेमिंग के गिरोह में शामिल अन्य लोगों और इन्हें आईडी उपलब्ध करवाने वाले लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार आरोपी अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं. इनमें कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहे हैं जो जल्दी पैसा कमाने के लालच में इस गिरोह से जुड़े हैं. गिरोह के द्वारा लाखों रुपए के लेनदेन करने की जानकारी सामने आई है. साइबर थाना पुलिस लगातार अवैध ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान जारी रखेगी.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

Trending news