&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sikar News: श्रीमाधोपुर थाना इलाके में इन दिनों में चोरी जहां सक्रिय हो गए, वहीं पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है. एक के बाद एक लगातार चोर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. डूंगरी के पास में नाथूसर-मूंडरू कांकड़ पर स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने मकान के पीछे का जंगला तोड़कर नगदी सहित लाखों रुपयों के जेवरात चोरी कर ले गए.
पीड़ित मदनलाल बलाई ने बताया कि रात्रि को वह अपने परिवार के साथ खाना खाकर मकान में आगे स्थित बैठक में सोये थे. सुबह उठे तो उन्हें मकान के पीछे का जंगला टूटा हुआ मिला और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा मिला तो उन्हें चोरी की आशंका हुई. जब कमरे के अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखी नगदी ओर सोने-चांदी के जेवरात नही मिले. चोरी की सूचना पुलिस को दी.
5 लाख रुपयों के जेवरात चोरी कर ले गए
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका स्थिति का जायजा लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की. मदनलाल ने बताया कि अज्ञात चोरों ने 10 हजार रुपये नगद व चांदी की दो जोड़ी पातडी, तीन सोने के मंगलसूत्र, एक सोना का जोल्या, एक जोड़ी सोने के कान के टॉप्स, चांदी की तीन जोड़ी पायजेब, एक सोने की अंगूठी, दो चांदी के कड़े, सहित लगभग 5 लाख रुपयों के जेवरात चोरी कर ले गए.
गौरतलब है कि 6 दिन पहले भी इलाके में मकान का जंगला तोड़कर इसी प्रकार से अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था जिसमें 70 हजार रुपये नगद व तकरीबन 10 लाख रुपये के सोना-चांदी के जेवरात चोरी कर लगे थे. इन दिनों में आस पास के इलाकों में काफी चोरी की वारदात हो चुकी है लेकिन पुलिस अभी तक एक भी वारदात नहीं खोल पाई है.
पढ़ें सीकर की एक और खबर
सीकर में खाटू धाम के लिए जा रहे श्याम श्रद्धालु को कार ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल
Sikar News: विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में मन्नत पूरी करने के लिए आ रहे एक श्याम भक्त पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया. ग्वालियर निवासी सतीश कुमार अपने परिवार के साथ पेट पलायन कर रहे थे, तभी रींगस के पास तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे में सतीश गंभीर रूप से घायल हो गए.
हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल सतीश कुमार को रींगस के राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया. यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जयपुर रैफर कर दिया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Sikar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!