Jhunjhunu News : दो पुड़िया इलेक्ट्रॉल के लिए रोड पर लड़की की गाली गलौच, पुलिस और पार्षद को भी नहीं छोड़ा

Jhunjhunu News : राजस्थान के झुंझुनूं जिले के चिड़ावा के नया बस स्टैंड पर रविवार को एक युवती ने भुगतान को लेकर जमकर हंगामा मचाया, जिससे करीब एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला.

Jhunjhunu News : दो पुड़िया इलेक्ट्रॉल के लिए रोड पर लड़की की गाली गलौच, पुलिस और पार्षद को भी नहीं छोड़ा

Jhunjhunu News : राजस्थान के झुंझुनूं के चिड़ावा में ये मामला मेडिकल स्टोर पर इलेक्ट्रॉल पाउडर के भुगतान को लेकर शुरू हुआ, जो देखते ही देखते सड़क पर हंगामे में बदल गया. युवती ने न केवल मेडिकल स्टोर संचालक को अपशब्द कहे, बल्कि मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय पार्षद के साथ भी बदतमीजी की.

ये भी पढ़ें : आदमखोर रणथंभौर के टाइगर ! इंसानों को मान रहे शिकार, इस बार मारकर खाया भी

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानकारी के अनुसार, मंड्रेला थाना क्षेत्र के समरपुरा गांव की रहने वाली युवती, जो त्रिपुरा स्टेट राइफल की 14वीं बटालियन में कार्यरत है, 12 अप्रैल को छुट्टी पर घर आई थी और रविवार को अपनी ड्यूटी पर वापस जा रही थी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती ने मेडिकल स्टोर से दो इलेक्ट्रॉल पाउडर के पाउच खरीदे. उसने एक पाउच पानी में मिलाकर पी लिया, जबकि दूसरा उसके पास था. भुगतान के समय युवती ने मोबाइल की बैटरी डिस्चार्ज होने का हवाला देकर पैसे देने से इनकार कर दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

मेडिकल स्टोर संचालक अंकित सैनी ने जब भुगतान की मांग की, तो युवती भड़क गई और दुकानदार को अपशब्द कहने लगी. इसके बाद वह सड़क पर आकर हंगामा करने लगी. हंगामा बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंचे और युवती को समझाने की कोशिश की.


रिपोर्टर- अशोक कुमार शर्मा

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news