&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sikar News: विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में मन्नत पूरी करने के लिए आ रहे एक श्याम भक्त पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया. ग्वालियर निवासी सतीश कुमार अपने परिवार के साथ पेट पलायन कर रहे थे, तभी रींगस के पास तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे में सतीश गंभीर रूप से घायल हो गए.
स्पताल से जयपुर रेफर
हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल सतीश कुमार को रींगस के राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया. यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जयपुर रैफर कर दिया.
मन्नत के लिए कर रहे थे पैदल यात्रा
घायल सतीश कुमार की बहन अनिता ने बताया कि वे अपने भाई, बहनोई और बच्चों के साथ रींगस से खाटूश्यामजी तक पैदल यात्रा शुरू कर रहे थे. श्रद्धालु परिवार मंदिर में बाबा श्याम के दर पर माथा टेकने और अपनी मन्नत मांगने आया था. लेकिन कुछ ही दूरी तय करने के बाद यह हादसा हो गया.
हादसों का ब्लैक स्पॉट बनी रींगस खाटू सड़क
स्थानीय लोगों का कहना है कि रींगस से खाटूश्यामजी तक का सड़क मार्ग टू-लेन है, जिस पर वाहनों का दबाव बेहद अधिक रहता है. यही वजह है कि इस मार्ग पर आए दिन हादसे होते रहते हैं. मेले के दौरान तो पुलिस प्रशासन इस सड़क को नो व्हीकल ज़ोन घोषित कर देता है लेकिन सामान्य दिनों में यहां वाहनों की तेज रफ्तार पर कोई नियंत्रण नहीं है. श्रद्धालु और पैदल यात्री अक्सर खतरे में रहते हैं.
श्रद्धालुओं ने उठाई सुरक्षा की मांग
हादसे के बाद श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि रींगस-खाटूश्यामजी मार्ग पर यातायात नियंत्रण के स्थायी इंतजाम किए जाएं ताकि बाबा श्याम के दर्शन के लिए पैदल जाने वाले भक्त सुरक्षित रह सकें.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Sikar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!