Khatu Shyam Ji: मुंबई से हर महीने खाटू श्याम जी पैदल आने वाले चंद्रप्रकाश की आज 64वीं पदयात्रा पूरी हो चुकी है. चंद्र प्रकाश अब तक 86400 किलोमीटर पैदल यात्रा कर चुके हैं.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Khatu Shyam Ji: मुंबई से हर महीने खाटू श्याम जी पैदल आने वाले चंद्रप्रकाश की आज 64वीं पदयात्रा पूरी हो चुकी है. चंद्र प्रकाश अब तक 86400 किलोमीटर पैदल यात्रा कर चुके हैं. चंद्र प्रकाश हर महीने मुंबई से खाटू श्याम जी पैदल आते हैं.
आज उनकी यह यात्रा संपन्न हुई और उनका कहना है कि आगे भी जारी रहेगी. खाटू श्याम से मिलने का ऐसा जुनून है कि हर महीने 1200 किलोमीटर की दूरी तय कर पैदल ही श्याम दरबार में पहुंच जाते हैं. सीकर जिले के ढांढण गांव के रहने वाले चंद्रप्रकाश जब मुंबई से खाटू श्याम जी तक 23 से 24 दिनों में अपनी पदयात्रा पूरी कर लेते हैं.
इस दौरान पहाड़ी या जंगल इलाकों से होते हुए जाते हैं. इस दौरान कभी 6-7 दिन का तो कभी 3 दिन का आराम करते हैं. वापसी में बस या ट्रेन से जाते हैं और वहां जाकर फिर से यात्रा शुरू कर देते हैं. चंद्रप्रकाश फिलहाल मुंबई में रहते हैं. वहां भजन गायन का काम करते हैं.
चंद्रप्रकाश खाटू श्याम जी के भक्त हैं. 2019 में पहली बार वे मुंबई से खाटू श्याम जी के लिए पैदल ही निकल पड़े. इसके बाद तो यह यात्रा उनका जुनून बन गई और हर महीने यहां पहुंच जाते हैं आज उनकी 64वीं यात्रा पूरी हुई.
यह भी पढ़ें- राजस्थान पंचायत चुनाव पर अशोक गहलोत का बड़ा बयान, कहा- भाजपा सरकार की ऐसी दुर्गति कि...
पढ़ें एक और बड़ी खबर
सीकर के लक्ष्मणगढ़ इलाके में गोचर भूमि को बचाने और भूमि पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमणों को हटाने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय के सामने गोभक्तों द्वारा धरना व भूख हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी है. साधु संतों के सानिध्य व बीएल ग्रुप के गोभक्त अनुज बादूसर के नेतृत्व में शुक्रवार 11 जुलाई से आंदोलन शुरू किया गया था.
इससे पुर्व 3 जुलाई को लक्ष्मणगढ़ उपखंड अधिकारी मोहरसिंह मीणा को ज्ञापन दिया गया था. धरना स्थल पर साधु संतों व गोभक्तों सहित बड़ी संख्या में युवा मौजुद है. गोभक्त अनुज बादूसर ने बताया कि जब तक मांग का समाधान नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Sikar News और पाएंRajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!