निर्जला एकादशी पर खाटू श्याम में उमड़ा आस्था का सैलाब, भारी संख्या में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु

Khatu Shyam Ji: सीकर जिले में खाटूश्यामजी के विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम के श्रद्धा और आस्था का पर्व निर्जला एकादशी पर आज बाबा श्याम के दरबार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है.

निर्जला एकादशी पर खाटू श्याम में उमड़ा आस्था का सैलाब, भारी संख्या में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु
Image Credit: Khatu Shyam Ji

Khatu Shyam Ji: राजस्थान के सीकर जिले में खाटूश्यामजी के विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम के श्रद्धा और आस्था का पर्व निर्जला एकादशी पर आज बाबा श्याम के दरबार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है. सुबह से ही भक्तों का सैलाब खाटू धाम पहुंचा है.

निर्जला एकादशी पर फूलों से बाबा श्याम के अलौकिक श्रृंगार के दर्शन के लिए भक्तों की कतारें मंदिर परिसर से लेकर मुख्य मार्गों पर श्रद्धालुओं का रेला बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए श्याम के दर्शन कर मनोतिया मांग रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

खाटू नगरी श्याम के रंग के सराबोर है और भक्ति का सैलाब उमड़ा हुआ है. भक्त बाबा श्याम के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं. प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षा के चलते भारी पुलिस बल भी तैनात किया हुआ है.

श्री श्याम मंदिर कमेटी ने भी श्याम भक्तों के सुविधा के लिए इंतजाम किए हैं. मंदिर कमेटी के सुरक्षा गार्ड मेडिकल टीम भी सेवाएं दे रहे हैं. एसडीएम मोनिका सामोर मंदिर कमेटी के मानवेंद्र सिंह प्रथ्वी सिंह पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान थाना अधिकारी पवन चौबे ने तमाम व्यवस्था संभाल रखी है.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

बांसवाड़ा शहर में चोर लगातार चोरी की वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं. एक ऐसा ही मामला शहर के शारदा कॉलोनी में देखने को मिला, जहां पर सूने मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर पूरा सामान अस्त व्यस्त किया. हालांकि चोरों को कोई किमती सामान हाथ में नहीं लगा है पर यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है.

इस घटना की जानकारी मकान मालिक ने राजतालाब थाना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है. इस क्षेत्र में पहले भी कई बार चोरियां हो चुके हैं, जिसको लेकर क्षेत्र वासियों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Reporter- Ashok Singh Shekhawat

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.