Khatu Shyam Ji: तेल टैंकर ने बिजली के खंभे को मारी जोरदार टक्कर, चालक फरार

Khatu Shyam Ji: खाटूश्यामजी में बाबा श्याम की नगरी में सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच एक तेज रफ्तार तेल टैंकर ने 11 हजार केवी के विद्युत पोल को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया. 
 

Khatu Shyam Ji: तेल टैंकर ने बिजली के खंभे को मारी जोरदार टक्कर, चालक फरार
Image Credit: Khatu Shyam Ji

Khatu Shyam Ji: राजस्थान के सीकर जिले के खाटूश्यामजी में बाबा श्याम की नगरी खाटूश्यामजी में शुक्रवार अलसुबह बड़ा हादसा टल गया. अलोदा तिराहे पर एक तेज रफ्तार तेल टैंकर ने 11 हजार केवी के विद्युत पोल को जोरदार टक्कर मार दी.

हादसा सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच का बताया जा रहा है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पोल सड़क पर धराशायी हो गया. सौभाग्य से उस समय सड़क पर भीड़भाड़ नहीं थी वरना बड़ा हादसा हो सकता था. गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया.

Add Zee News as a Preferred Source

स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे की कई सीसी सड़कों के बीचों-बीच विद्युत पोल खड़े हैं. इन्हें समय रहते नहीं हटाया गया तो ऐसे हादसे भविष्य में भी हो सकते हैं जबकि विद्युत लाइनों को अंडरग्राउंड करने के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं, लेकिन विभाग की लापरवाही के चलते अब तक काम शुरू नहीं हुआ.

घटना की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मुकेश मावलिया के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त पोल को हटाकर नया पोल लगाने का कार्य शुरू कर दिया. हादसे के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं.

बता दें कि खाटू श्याम जी का मंदिर भारत के राजस्थान राज्य के सीकर जिले में स्थित है. यह मंदिर खाटू गांव में है और महाभारत के पात्र बर्बरीक को समर्पित है, जिन्हें कलियुग में खाटू श्याम के नाम से पूजा जाता है. यहां रोजाना लाखों की संख्या में भक्तों की भारी भीड़ दर्शन करने आती है.

यहां जयपुर से खाटू श्याम जी की दूरी लगभग 80 किलोमीटर है और कई बसें और टैक्सी आसानी से उपलब्ध रहती हैं. वहीं, खाटू श्याम जी के सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन रींगस है. यह मंदिर भगवान कृष्ण के कलयुगी अवतार खाटूश्याम जी (बर्बरीक) को समर्पित है और श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sikar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More