Khatu Shyam Ji: सीकर जिले में खाटूश्यामजी कस्बे के प्रसिद्ध बाबा श्याम के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. दिन प्रतिदिन भक्तों की दिवानगी बाबा श्याम के प्रति बढ़ती चली जा रही है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Khatu Shyam Ji: राजस्थान के सीकर जिले में खाटूश्यामजी कस्बे के प्रसिद्ध बाबा श्याम के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. दिन प्रतिदिन भक्तों की दिवानगी बाबा श्याम के प्रति बढ़ती चली जा रही है. यह भीषण गर्मी भी बाबा श्याम के दरबार तक पहुंचने से कदमों को नहीं रोक सकी.
बीते चार दिनों से खाटूधाम में श्रद्धालुओं का तांता लगातार बना हुआ है. बाबा श्याम का दरबार भक्तों के दर्शनों के लिए लगातार 24 घंटे खुला हुआ है. प्रशासन के अनुमान से कहीं अधिक संख्या में भक्तों ने बाबा के दर पर पहुंच हाजिरी लगाई है, जिससे प्रशासन की व्यवस्थाएं एक बार डगमगा गई.
यह भी पढ़ें- ससुर जी पका रहें रोटियां और बहुएं इंस्टाग्राम पर बना रही थी रील, वीडियो देख यूजर्स ने पकड़ा माथा
मिली जानकारी के 5 से 8 जून तक 11 लाख 29 हजार 431 श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम की चौखट पर पहुंच दर्शन किए. इस वर्ष निर्जला एकादशी की पूर्व संध्या 5 जून से लगातार श्रद्धालुओं का आने का सिलसिला जारी है. भक्तों के उमडे़ इस सैलाब ने वार्षिक फाल्गुन मेले की एकादशी का रिकॉर्ड भी टूट गया.
भीषण गर्मी के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं देखी गई. श्री श्याम मंदिर कमेटी और प्रशासन की ओर से दर्शन को सुगम बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. जगह-जगह छायादार पंडाल, पेयजल व्यवस्था, कुलर, फॉगिंग मशीन और पानी की बूंदों का छिड़काव किया गया. साथ ही जगह-जगह मेडिकल कैंप लगाए गए हैं.
यह भी पढ़ें- पत्नी से छुपते-छुपाते आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, कुत्तों ने कर दिया वायरल
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 1500 पुलिस, होमगार्ड्स, आरएसी की बटालियन सहित श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा सैकड़ों की संख्या में सिक्योरिटी गार्ड्स लगाए गए. इसके साथ अनेक स्वयंसेवी संगठन सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.
श्री श्याम मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि दर्शन व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती, लाइन मार्किंग और प्रवेश व निकासी के अलग मार्ग सुनिश्चित किए गए हैं. खाटूधाम में उमड़ी आस्था की इस अभूतपूर्व भीड़ ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि बाबा श्याम के प्रति लोगों की श्रद्धा हर साल नई ऊंचाइयों को छू रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Reporter- Ashok Singh Shekhawat