Khatu Shyam Ji: सीकर जिले के खाटू श्याम जी में भक्तों के अराध्य देव बाबा श्याम का दो दिवसीय मासिक मेला मंगलवार को आरंभ हुआ. मेले में बाबा श्याम का आकर्षक फूलों से श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शन कर श्याम भक्त मंत्रमुग्ध हो रहे.
Trending Photos

Khatu Shyam Ji: राजस्थान के सीकर जिले के खाटू श्याम जी में भक्तों के अराध्य देव बाबा श्याम का दो दिवसीय मासिक मेला मंगलवार को आरंभ हुआ. एकादशी और द्वादशी के पावन अवसर पर देश के कोने-कोने से श्रद्धालु बाबा श्याम के दरबार में पहुंचे और अपनी श्रद्धा अर्पित की.
मेले में बाबा श्याम का आकर्षक फूलों से श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शन कर श्याम भक्त मंत्रमुग्ध हो रहे. श्रद्धालुओं ने बाबा की चौखट पर शीश नवाकर अपनी परिवार व्यापार के लिए मनोकामनाएं मांगी. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
मंदिर कमेटी के गार्ड्स और पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है, ताकि व्यवस्था सुचारु बनी रहे. मेले का उल्लास, भक्ति और श्रद्धा का वातावरण खाटूधाम में देखने को मिल रहा है, जहां बाबा श्याम के जयकारों से पूरा कस्बा गुंजायमान हो रहा है.
कथाओं के अनुसार, खाटू श्याम जी महाभारत काल में पांडव पुत्र भीम के पोते और घटोत्कच के पुत्र थे. उनका शीश खाटू नगर (वर्तमान राजस्थान राज्य के सीकर जिला) में दफनाया गया इसलिए उन्हें खाटू श्याम बाबा कहा जाता है. खाटू श्याम का असली नाम बर्बरीक है, जो उन्हें उनके माता-पिता ने दिया था.
खाटू श्याम को कई नामों से जाना जाता है, जैसे बर्बरीक, मोरवी नंदन, तीन बाण धारी,शीश के दानी, लखदातार कलयुग के अवतारी, नील घोड़े का सवार, श्री श्याम, हारे का सहारा, खाटू नरेश, मोर्चाडी धारक आदि. बाबा को कलियुग का अवतार कहा जाता है. कहते हैं कि बाबा हारे इंसान का सहारा जरूर बनता है.