अगर दिसंबर में जा रहे हैं खाटू श्याम जी, तो जरूर ध्यान रखें ये बातें!

Khatu Shyam Ji: राजस्थान के सीकर जिले में बाबा श्याम का भव्य मंदिर है, जो सालों पुराना बताया जाता है. बाबा की कहानी महाभारत से जुड़ी हुई मानी जाती है. अगर आप दिसंबर में बाबा के दरबार में जाने की सोच रहे हैं, तो कुछ बातों का खास ख्याल रखें.

अगर दिसंबर में जा रहे हैं खाटू श्याम जी, तो जरूर ध्यान रखें ये बातें!
Image Credit: Khatu Shyam Ji

Khatu Shyam Ji: राजस्थान में खाटू श्याम जी का भव्य मंदिर है, जहां हर रोज भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है. आज के समय में आपको बाबा के दरबार में देश के साथ विदेशों से भी भक्त आते है. ऐसे में अगर आप दिसंबर में बाबा के दरबार में जाने की सोच रहे हैं, तो कुछ बातों का खास ख्याल रखें.

दिसंबर में खाटू श्याम जी जाते समय मौसम ठंडा रहेगा, इसलिए गर्म कपड़े, खासकर शॉल या जैकेट साथ रखें. इसके साथ ही आप अपने साथ एक जोड़ी जुराब अलग से रखें जो दर्शन करते वक्त आप पहन सकें.

Add Zee News as a Preferred Source

इसके अलावा मंदिर के नियमों (जैसे कांटेदार गुलाब नहीं चढ़ाना) का पालन करें. साथ ही प्रसाद और मन्नत के लिए कुछ चीजें (जैसे चने की दाल,घी) साथ ले जा सकते हैं, जो घर से ले जानी शुभ मानी जाती हैं. श्रद्धा और नियम से पूजा-अर्चना करें, इससे मनोकामना पूरी होती है.

खाटू श्याम जी के दरबार में वीकेंड (शनिवार-रविवार) और छुट्टियों में बहुत भीड़ होती है. शांतिपूर्ण दर्शन के लिए सुबह जल्दी (6-9 बजे) या हफ्ते के दिनों में जाने की कोशिश करें.

अगर आप अपनी गाड़ी से खाटू श्याम जी जा रहे हैं तो ध्यान रखें कि कार थोड़ी धीरे और ध्यान से चलाएं क्योंकि रास्ते में कोहरा मिलेगा.

अगर आपकी कोई मन्नत है तो आप कागज पर लिखकर मंदिर के पत्र-पेटी में डाल सकते हैं या पुजारी को दे सकते हैं. खाटू श्याम जी के दर्शन से घर लौटते समय कुछ चीजें (जैसे प्रसाद का सामान) लाना शुभ माना जाता है.

बता दें कि खाटू श्याम की कहानियां महाभारत काल से जुड़ी हुई है. इनको कलियुग के देवता, हारे का सहारा, तीन बाण धारी आदि नामों से जाना जाता है. कहते हैं कि बाबा के सच्चे मन से मांगी गई मन्नत जरूर पूरी होती है. बाबा हर भक्त की झोली खुशियों से भरते हैं.

(डिस्क्लेमर- ये लेख सामान्य जानकारी और लोगों द्वारा बताई गई कहानियों पर आधारित है, इसकी ज़ी मीडिया पुष्टि नहीं करता है.)
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sikar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More