&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले में नीमकाथाना इलाके के पाटन थाना अंतर्गत कृष्णा माइंस पर काम करते समय पहाड़ के दरकने से तीन मजदूर नीचे दब गए, जिनमें से एक मजदूर की मौत हो गई. जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे नीमकाथाना अस्पताल में भर्ती करवाया गया.
इसके साथ ही शेष दबे एक मजदूर को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है. मृतक मजदूर की पहचान लक्ष्मण सिंह के रूप में हुई. जबकि घायल बिहार निवासी नीतीश यादव घायल है. इसके साथ ही यूपी बिजनौर निवासी सुरेंद्र को मलवे से निकालने का प्रयास किया जा रहा है.
घटना की सूचना पर उपखंड अधिकारी राजवीर सिंह और पाटन थाना अधिकारी विक्रम सिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे. घटनास्थल का जायजा लिया. उपखंड अधिकारी राजवीर यादव ने बताया कि सूचना मिली कि हरिओम कृष्णा माइंस पर पहाड़ का एक हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसको पाटन हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया.
वहीं एक ही व्यक्ति जो घायल है, उसको नीमकाथाना अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसका इलाज जारी है. तीसरा व्यक्ति जो अभी भी नीचे दबा हुआ है. उसे निकालना के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. उन्होंने कहा कि माइंस में यह घटना हुई है, जिसके लेकर खान विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है.
मामले की जांच करवाई जा रही है कि हादसा कैसे हुआ. पाटन थाना अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक के गणेश्वर निवासी लक्ष्मण सिंह हैं, जबकि घायल बिहार निवासी नीतीश यादव घायल है. जबकि यूपी बिजनौर निवासी सुरेंद्र को निकालने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं घटना को लेकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंSikar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!