&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sikar News : सीकर के नीमकाथाना के डोकन गांव में मंगलवार शाम को 300 फीट ऊपर से अचानक भरभराकर बड़ी मात्रा में मलबा गिर गया था, जिससे 3 मजदूर दब गये थे. हादसे में एक मजदूर की मौके पर मौत हो गयी थी जबकि दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ता कराया गया. मलबे में मजदूरों के साथ खनन से जुड़ी पोकलैंड मशीन, डंपर और एक मशीन भी दब गयी थी.
सीकर के नीमकाथाना इलाके के डोकन में स्थित कृष्णा माइंस में लैंड स्लाइड होने से हादसे के मामले में देर रात मलबे में दबे हुए एक और मजदूर के शव का भी रेस्क्यू कर निकाला गया, अब तक हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है.
जानकारी के अनुसार कृष्ण माइंस में काम करते समय लैंड स्लाइड होने से काम कर रहे मजदूरों पर मलबा गिर गया, जिससे कि तीन मजदूर मलबे में दब गए. घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और मजदूरों को निकालने के लिए राहत कार्य शुरू किया.
इसके बाद एक मजदूर गणेश्वर निवासी लक्ष्मण सिंह के शव को निकाल कर उसे पाटन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया .वहीं गंभीर हुए युवक बिहार निवासी नीतीश को नीमकाथाना अस्पताल में भर्ती करवाया से बच्चे बिजनौर यूपी निवासी सुरेंद्र के शव को देर रात बाहर निकाल कर उसे अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया. घटना को लेकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, वहीं अब दोनों के शव को पाटन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा.
आपको बता दें कि सीकर के नीमकाथाना के डोकन गांव में मंगलवार शाम को 300 फीट ऊपर से अचानक भरभराकर बड़ी मात्रा में मलबा गिर गया था, जिससे 3 मजदूर दब गये थे. हादसे में एक मजदूर की मौके पर मौत हो गयी थी जबकि दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ता कराया गया. मलबे में मजदूरों के साथ खनन से जुड़ी पोकलैंड मशीन, डंपर और एक मशीन भी दब गयी थी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sikar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!