&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Khatu Shyam Ji: सीकर जिले के खाटू श्याम जी निवासी राजस्थान कांग्रेस सेवा दल के सचिव और खाटू श्याम जी सहकारी समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर पूनिया को 26 सितंबर 2025 को एक व्हाट्सएप 351967049733 से कॉल आया, तब श्याम सुंदर पूनिया अपनी कार से सहकारी समिति की मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए सीकर जा रहे थे. उन्होंने अनजान विदेशी नंबर देखकर फोन नहीं उठाया, उसके बाद दोबारा से फोन आया, जिसको भी उन्होंने रिसीव नहीं किया.
इसके बाद उनके पास हैलो का मैसेज आया और फिर फोन आया, जिसको श्याम सुंदर पूनिया ने रिसीव कर लिया. रिसीव करने पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य हरि बॉक्सर बोल रहा हूं और कहां की हम तुम्हारी पूरी जानकारी रखते हैं कि तुम कहां रहते हो, तुम्हारा ऑफिस कहां है, तुम्हारा घर कहां पर है, तुम्हारा क्या व्यापार है. अगर तुमने हमारी मांग पूरी नहीं की तो तुम्हें गोली मार दी जाएगी.
उसके बाद श्याम सुंदर पूनिया ने खाटू श्याम जी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवरकर सीकर पुलिस अधीक्षक को भी इस मामले के बारे में सूचित किया और न्याय की गुहार लगाई. श्याम सुंदर पूनिया का कहना है कि उनका इस तरह के लोगों से कभी संपर्क नहीं रहा है और ना ही पहले इस तरह का कोई फोन आया था.
उनका कहना है कि वे एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और इस तरह के लोगों के साथ उनका कोई भी संपर्क नहीं है. उसके बाद दोबारा 27 सितंबर 2025 को फिर से व्हाट्सएप कॉल उसी नंबर से आया लेकिन श्याम सुंदर पूनिया ने उसको रिसीव नहीं किया. बार-बार इस तरह से आ रहे फोन से श्याम सुंदर पूनिया मानसिक तनाव की स्थिति में है और उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है.
वही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थानाधिकारी पवन चौबे ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sikar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!