खाटूश्यामजी में दशहरा महोत्सव की तैयारी शुरू, 60 फीट रावण के पुतले का होगा दहन

Sikar News: जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में नवीन दशहरा समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाला भव्य दशहरा महोत्सव 2 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा. मीडिया प्रभारी सीताराम मर्मी ने बताया आयोजन को लेकर समिति के अध्यक्ष पप्पू शर्मा के सानिध्य में पोस्टर का विमोचन किया गया. समिति अध्यक्ष पप्पू शर्मा ने बताया कि तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

खाटूश्यामजी में दशहरा महोत्सव की तैयारी शुरू, 60 फीट रावण के पुतले का होगा दहन
Image Credit: Sikar NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Sikar News: जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में नवीन दशहरा समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाला भव्य दशहरा महोत्सव 2 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा. मीडिया प्रभारी सीताराम मर्मी ने बताया आयोजन को लेकर समिति के अध्यक्ष पप्पू शर्मा के सानिध्य में पोस्टर का विमोचन किया गया. समिति अध्यक्ष पप्पू शर्मा ने बताया कि तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

रावण टीले पर इस बार 60 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया जा रहा है वहीं कुंभकरण व मेघनाथ के भी विशाल पुतले आकर्षण का केंद्र रहेंगे. कलाकार रावण सहित अन्य पुतलों को सजाने में जुटे हैं. आकर्षण बढ़ाने के लिए रंग-बिरंगी लाइटों का विशेष प्रयोग किया जाएगा. दशहरा मैदान के मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व झांकियों का प्रदर्शन होगा.

Add Zee News as a Preferred Source

राम-रावण युद्ध के दृश्य मंचित किए जाएंगे

मुख्य बाजार स्थित राम-लक्ष्मण मंदिर से राम सेना और रावण सेना की भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई रावण टीले तक पहुंचेगी. शोभायात्रा में राम, लक्ष्मण, हनुमान सहित अनेक झांकियां इस बार नरसिम्हा की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी. वहीं रावण शाही रथ पर सवार होकर नगरवासियों का ध्यान आकर्षित करेगा. दशहरा मैदान में राम-रावण युद्ध के दृश्य मंचित किए जाएंगे. इसके बाद क्रमशः मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा.

अंत में भगवान श्रीराम द्वारा रावण के पुतले का अग्निबाण से दहन किया जाएगा. इस दौरान आतिशबाजी से आकाश जगमगा उठेगा. रावण दहन के बाद राम विजय जुलूस मुख्य बाजार पहुंचेगा. रातभर नरसिंह लीला में भगवान के 24 अवतारों की लीला का मंचन होगा तथा झांकियों के माध्यम से भक्तों का मनोरंजन किया जाएगा.

60 फीट ऊंचा रावण का पुतला

मेले का मुख्य आकर्षण 60 फीट ऊंचा रावण का पुतला रहेगा, जिसका दहन देखने के लिए कस्बे और आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे.इस दौरान शिक्षाविद् दीनदयाल शर्मा, चांद खां,लक्ष्मी नारायण सैन, संजय सोनी, मुकेश सैन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Sikar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और राजस्थान डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More