भाई को राखी बांधने पीहर जा रही थी बुजुर्ग महिला, रास्ते में हो गया कांड

Rajasthan Accident: राजस्थान के नीमकाथाना में आज रक्षा बंधन पर राखी बांधने जा रही बुजुर्ग महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई. महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

भाई को राखी बांधने पीहर जा रही थी बुजुर्ग महिला, रास्ते में हो गया कांड
Image Credit: Rajasthan Accident

Rajasthan Accident: राजस्थान में सीकर जिले के नीमकाथाना में आज रक्षा बंधन पर राखी बांधने जा रही बुजुर्ग महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, हंसामपुर की रहने वाली गीता देवी अपने बेटे रामावतार के साथ बाइक पर सवार होकर अपने पीहर मावंडा अपने भाई को राखी बांधने जा रही थी.

इस चूहा की ढाणी के पास अचानक महिला बाइक से गिर गई. महिला को आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर नीमकाथाना के लिए रेफर किया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. बाद में परिजन बिना पोस्टमार्टम करवाए ले गए.

पढें एक और बड़ी खबर

देश के जिन शहीदों की शहादत के बदले हम आज हर त्यौहार और पर्व को हंसी खुशी मनाते हैं. वहीं देशवासी और परिजन भी शहीदों को त्यौहारों पर याद करना नहीं भूलते हैं. ऐसा ही हिंदू धर्म के सबसे बड़े पर्व रक्षाबंधन पर आज सीकर जिले के गांव दादिया रामपुरा में देखने को मिला.

जहां 11 मार्च 2016 को सियाचिन में शहीद हुए अपने भाई नाथूराम महला को राखी बांधने के लिए उनकी दोनों बहनें प्रेम और बबीता दादिया रामपुरा पहुंची और उनकी प्रतिमा की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया. हालांकि शहीद भाई की प्रतिमा मुंह से तो आज उन बहनों से कुछ नहीं बोल सकी, लेकिन उनकी शहादत ने बहनों को इतना विश्वास जरूर दिलाया कि देश का हर भाई तुम्हारी रक्षा करेंगे

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंSikar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो