चलती मार्शल गाड़ी में अचानक लगी भीषण आग, जिंदा जला ड्राइवर

Rajasthan Accident: सीकर जिले में फतेहपुर सदर थाना इलाके के बलोद भाखरा से नबीपुरा जाने वाले रास्ते में मार्शल गाड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई. गाड़ी में आग लगने से गाड़ी पूरी तरह जल गई.

चलती मार्शल गाड़ी में अचानक लगी भीषण आग, जिंदा जला ड्राइवर

Rajasthan Accident: राजस्थान के सीकर जिले में फतेहपुर सदर थाना इलाके के बलोद भाखरा से नबीपुरा जाने वाले रास्ते में मार्शल गाड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई. गाड़ी में आग लगने से गाड़ी पूरी तरह जल गई. आग की सूचना पर फतेहपुर नगर परिषद की दमकल भी मौके पर पहुंची. ग्रामीणों ने मिट्टी डालकर कर आग बुझाई.

वहीं मौके पर पहुंची नगर परिषद की दमकल गाड़ी ने भी आग बुझाई. वहीं आग बुझने के बाद गाड़ी में शव मिलने से एकबारी तो हड़कंप सा मच गया. ग्रामीणों ने आग की सूचना पुलिस को दी. सदर थाना पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं लग पाया.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

मामले की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची एवं शव कब्जे में लेकर घटना की जानकारी ली. सदर थाना पुलिस ने शव को राजकीय धानुका उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक बागड़ौदा से गाड़ी ठीक करवाने के लिए मंगवाया गया था.

वापस आते समय बलोद भाखरा नबीपुरा के बीच कच्चे रास्ते में गाड़ी में आग लग गई. आग लगने के कारण का अभी पता नहीं लगा. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बागड़ोदा निवासी नटवर सिंह राजपूत उम्र 42 वर्ष पुत्र सुमेर सिंह के रूप में हुई है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news