चौथी मंजिल से गिरने से मजदूर की मौत, परिजनों ने बिल्डर पर...

Sikar News: सीकर शहर में आरटीओ कार्यालय के पास निर्माणाधीन नारायण विहार फेज सेकंड की बिल्डिंग की चौथी मंजिल से गिरने से एक श्रमिक की मौत मामले ने अब तूल पकड़ लिया है.

चौथी मंजिल से गिरने से मजदूर की मौत, परिजनों ने बिल्डर पर...
Image Credit: Sikar News

Sikar News: राजस्थान के सीकर शहर में आरटीओ कार्यालय के पास निर्माणाधीन नारायण विहार फेज सेकंड की बिल्डिंग की चौथी मंजिल से गिरने से एक श्रमिक की मौत मामले ने अब तूल पकड़ लिया है.

निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर मरने वाले मजदूर भैरु सिंह के परिजनों और सर्व समाज के सैकड़ो लोगों ने सीकर के एसके अस्पताल की मोर्चरी के बाहर बिल्डिंग मालिक पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने सहित अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source

परिजनों ने पुलिस थाने में परिवाद देते हुए बताया कि बिल्डिंग मालिक व ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही बरती गई और श्रमिक को सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध नहीं करवाए गए, जिसके चलते यह हादसा हुआ है. परिजनों ने बिल्डिंग मलिक पर हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए उचित कार्रवाई की मांग रखी है.

इसके साथ ही परिजनों ने बिल्डिंग निर्माण कार्य की स्वीकृति को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं. मृतक मजदूर के परिवार की आर्थिक स्थिति भी काफी कमजोर बताई जा रही है. इसके साथ ही मृतक भैरु सिंह परिवार में कमाने वाला इकलौता व्यक्ति था. ऐसे में अब परिवार पर आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है. मृतक के एक तीन साल और एक दो साल का लड़का है.

परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है. परिवार के लोग और सैकड़ों सर्व समाज के लोगों बिल्डिंग मलिक पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने सहित अन्य मांगों को लेकर एसके हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे है. फिलहाल परिजनों, प्रशासन व बिल्डिंग मालिक एवं ठेकेदार के बीच समझाइश व वार्ता का दौर चल रहा है.

ज्ञात रहे कि उद्योग नगर थाना इलाके के आरटीओ चौराहे के पास नारायण विहार फेज सेकंड में एक निर्माणाधीन बहुमंजिला बिल्डिंग में शनिवार दोपहर ढाई बजे के करीब मजदूर भैरु सिंह शेखावत (35) पुत्र बजरंगसिंह निवासी खिरोड़, नवलगढ़ मजदूरी कर रहा था. श्रमिक अचानक संतुलन बिगड़ने से चौथी मंजिल से नीचे गिर गया.

ऐसे में गिरते ही कुछ ही सेकंड में ही श्रमिक भैरु सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. साथी श्रमिकों ने भैरु सिंह को श्री कल्याण हॉस्पिटल के ट्रोमा में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक भैरू सिंह अपने गांव झुंझुनू जिले के खिरोड़ से मजदूरी के लिए हर दिन सीकर आता था.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंSikar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More