&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Accident: राजस्थान के सीकर जिले में लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र के भुमा बड़ा गांव में बिजली की लाइन ठीक करते समय मजदूर झुलस गया. बिजली की लाइन ठीक करते समय करंट लगने से झुलसा मजदूर जयपुर के अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जुझ रहा है.
वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीणों व सर्वसमाज के लोगों ने ग्रामीण सहायक अभियंता कार्यालय एनएच 52 पर मुआवजे की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया है. ग्रामीणों की मांग है कि बिजली की लाइन ठीक करते समय करंट से झुलसे रामदेव के परिवार को 20 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए.
साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की जाएं. हालांकि ग्रामीणों व बिजली विभाग के अधिकारियों के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है. उल्लेखनीय है कि शनिवार को जंतु जिला गांव निवासी 35 वर्षीय रामदेव जो बिजली विभाग की एफ पार्टी नमक ठेका कंपनी में लाइनमैन का काम करता है.
11 हजार वोल्टेज की लाइन का मेंटेनेंस कर रहा था इसी दौरान अचानक करंट लगने से जुलूस गया जिससे सीकर अस्पताल में लगाया गया जहां से जयपुर रैफर कर दिया गया.
पढ़ें एक और बड़ी खबर
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आज पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया. परीक्षा दो पारियों में आयोजित हुई. पहली पारी सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पारी शाम 3 बजे से 6 बजे तक हुई. अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले तक ही प्रवेश की अनुमति दी गई.
यह भी पढ़ें- राजस्थान में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, इन जिलों में 17 से 21 अगस्त तक रेड और येलो अलर्ट
प्रदेशभर में कुल 3705 पदों के लिए यह भर्ती परीक्षा हुई. सीकर जिले में परीक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए. यहां 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जिन पर 10048 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं. प्रत्येक पारी में करीब 5022 अभ्यर्थी परीक्षा दिए. परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की.
नकल रोकथाम के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए और 4 फ्लाइंग टीमों का गठन किया गया. सुबह की पहली पारी में परीक्षा केंद्रों पर कड़ी जांच पड़ताल के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंSikar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!