दलित युवक का अपहरण कर कुकर्म एवं पेशाब कर बनाया अश्लील वीडियो, परिजनों ने SP से...

Rajasthan Crime: सीकर जिले में फतेहपुर सदर थाना इलाके में एक दलित युवक का अपहरण कर उसके साथ दो बदमाशों के मारपीट करने और उसके गुप्तांगों पर लातें मारने, दुष्कर्म करने के मामले में परिजनों ने SP से न्याय की गुहार लगाई.

दलित युवक का अपहरण कर कुकर्म एवं पेशाब कर बनाया अश्लील वीडियो, परिजनों ने SP से...

Rajasthan Crime: राजस्थान के सीकर जिले में फतेहपुर सदर थाना इलाके में एक दलित युवक का अपहरण कर उसके साथ दो बदमाशों के मारपीट करने और उसके गुप्तांगों पर लातें मारने, दुष्कर्म कर जाति सूचक गाली देकर उसके ऊपर पेशाब कर मारपीट करने के मामले में आज पीड़ित के परिजनों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कई सामाजिक संगठनों के लोग मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीकर एसपी भुवन भूषण यादव के आवास पहुंचे.

जहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले में न्याय की गुहार लगाई. एसपी यादव ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए मिलने आए प्रतिनिधि मंडल को 3 दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया. अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट अनिल तीड़दिया ने बताया कि फतेहपुर थाना इलाके के एक गांव में 19 वर्षीय दलित युवक अपने घर के पास एक शादी के कार्यक्रम में था.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

पीड़ित युवक जब बाहर निकाला, तो दो युवक विकास जाट व राजेश जाट मिले. जिन्होंने पीड़ित युवक को पास में ही चलने की बात कहते हुए मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए और एक सुनसान जगह ले गए. जहां आरोपियों ने पीड़ित युवा के साथ लाठी डंडों से मारपीट की. दोनों आरोपी युवक शराब पिए हुए थे. जिन्होंने पीड़ित युवक के सिर में शराब की बोतल की भी मारी, जिसे पीड़ित युवक को गंभीर चोट लगी.

आरोपियों ने पीड़ितों के जबरदस्ती कपड़े उतरवाए और उसके साथ कुकर्म किया. दोनों आरोपियों ने अमानवीय घटना को अंजाम देते हुए पीड़ित को यातनाएं दी और पीड़ित युवक के गुप्तांगों में लाठी डंडे और लातों से मारपीट की. पीड़ित युवक के बेहोशी की हालत होने पर आरोपी पीड़ित युवक को मौके पर छोड़कर धमकी देते हुए चले गए.

आरोपियों ने जाते हुए पीड़ित युवक को धमकाया कि अगर किसी को भी घटना के बारे में बताया, तो घटना का बनाया हुआ वीडियो वायरल कर देंगे, जिससे समाज में और गांव में बदनामी होगी. जिसके चलते पीड़ित युवक ने डर के मारे घर वालों को घटना के बारे में नहीं बताया.

जब मामले की जानकारी परिजनों को मिली, तो परिजनों ने 16 अप्रैल को सदर थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाई. इसके बाद फतेहपुर डीवाईएसपी ने मामले में जांच शुरू की. मामले में पीड़ित युवक का मेडिकल और बयान भी हो चुके, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई.

मामले में नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज पुलिस अधीक्षक से पीड़ित परिवार और सामाजिक संगठनों के लोग मिले है. सीकर पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने फतेहपुर डीवाईएसपी एवं जांच अधिकारी से मामले में तबीयत कार्रवाई को लेकर बातचीत की है. इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने 3 दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है.

ये भी पढ़ें-

Trending news