Sikar News: सीकर पुलिस का बड़ा एक्शन, अपराध की साजिश से पहले 6 आरोपी हथियारों के साथ दबोचे

Rajasthan News: सीकर जिले के नीमकाथाना पाटन पुलिस ने खनन क्षेत्र में अपराध की साजिश रच रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया. उनके पास से पिस्टल, मैगजीन, 12 कारतूस, 7 लोहे के पाइप और एक कैम्पर गाड़ी बरामद हुई. आरोपियों का बाजार में जुलूस निकाल आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया.

Sikar News: सीकर पुलिस का बड़ा एक्शन, अपराध की साजिश से पहले 6 आरोपी हथियारों के साथ दबोचे
Image Credit: Sikar crime news

Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले के नीमकाथाना पाटन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन क्षेत्र में संगठित अपराधों को अंजाम देने से पूर्व छह आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपियों से एक लॉकल मेडपिस्टल, दो मैगजीन, 12 जिन्दा कारतूस और लोहे के 07 पाईप व एक कैम्पर गाडी बरामद की. थाना अधिकारी विक्रम सिंह ने नेतृत्व में सभी आरोपियों का मुख्य बाजार में जुलूस निकाला गया.

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
सहायक पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा ने बताया कि मुखबिर सूचना मिली कि ढाणी कुण्डाला तन डोकन में स्थित मोदी खान से आगे कमरें में बाहर से आये हुए 8-10 बदमाश हैं. जिनके पास अवैध हथियार हैं, जो किसी अपराध करने की साजिश में हैं. पाटन थाना अधिकारी जाति के साथ मौके पर पहुंचे और सभी लोगों को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

क्या-क्या हथियार हुए बरामद
आरोपियों से एक लॉकल मेडपिस्टल, दो मैगजीन, 12 जिंदा कारतूस, लोहे के 07 पाईप व एक कैम्पर गाडी बरामद की. पाटन थाना अधिकारी ने बताया कि मामले में सचिन पुत्र सिंगाराम जाति गुर्जर उम्र 21 साल निवासी पेजूका पुलिस थाना कोटपूतली जिला कोटपूतली बहरोड, सचिन पुत्र लक्ष्मीनारायण जाति जाट उम्र 24 साल निवासी ढाणी तिल्लावाली तन मावण्डा पुलिस थाना सदर नीमकाथाना जिला सीकर, दीपक पुत्र बुद्धराम जाति सैनी उम्र 21 साल निवासी ढाणी पीयाला तन मावण्डा कला पुलिस थाना सदर नीमकाथाना जिला सीकर, नरेश पुत्र नन्दलाल जाति खटीक उम्र 26 साल निवासी वार्ड न० 8 मावण्डा खुर्द पुलिस थाना सदर नीमकाथाना जिला सीकर, अशोक पुत्र सुखराम जाति गुर्जर उम्र 24 साल निवासी डोकन पुलिस थाना पाटन जिला सीकर, करण पुत्र सुवालाल जाति मीणा उम्र 20 साल निवासी रघुनाथपुरा पुलिस थाना सरूण्ड जिला कोटपूतली बहरोड को गिरफतार किया ओर आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Rajasthan Crime News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author