Trending Photos

Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले के ग्रामीण क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और चिंताजनक मामला सामने आया है, जिसमें 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही युवक द्वारा रेप करने का आरोप लगा है. आरोपी युवक ने पहले पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया और फिर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया. पीड़िता ने जब होश संभाला तो उसके साथ दुष्कर्म हो चुका था.
अपने घर ले जाकर युवती से किया दुष्कर्म
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि करीब 5 महीने पहले वह गांव के बाजार में सामान लेने गई थी. तभी गांव का रहने वाला भवानी शंकर उसे बहला फुसलाकर अपने साथ घर ले गया. इसके बाद आरोपी ने युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई. इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया. इस दौरान आरोपी ने पीड़िता का अश्लील फोटो-वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया.
ब्लैकमेल कर मिलने का बनाता दबाव
इसके बाद आरोपी ने इन आपत्तिजनक फोटो-वीडियो का सहारा लेकर पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. आरोपी वॉट्सऐप के जरिए पीड़िता से लगातार संपर्क कर उसे दोबारा मिलने के लिए मजबूर कर रहा है. जब पीड़िता ने मिलने से इनकार किया, तो आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा. इस डर और मानसिक दबाव के चलते पीड़िता काफी समय तक चुप रही, लेकिन आखिरकार उसने साहस जुटाकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 354 (शारीरिक शोषण) समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है.