Sikar News: झूठी किडनैपिंग रील से पुलिस महकमे में खलबली, युवक ने दादागिरी करते हुए SHO को स्टेशन में दी धमकी, बोला- थाने से निकलते ही...

Sikar News: एक युवक ने झूठी किडनैपिंग रील बनाकर पुलिस महकमे में खलबली मचा दी. जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, तो युवक ने दादागिरी दिखाते हुए SHO को थाने में धमकी दे डाली. उसने कहा कि थाने से निकलते ही वह कुछ भी कर सकता है. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

Sikar News: झूठी किडनैपिंग रील से पुलिस महकमे में खलबली, युवक ने दादागिरी करते हुए SHO को स्टेशन में दी धमकी, बोला- थाने से निकलते ही...
Image Credit: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Sikar News: सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए बनाई गई प्रैंक किडनैपिंग रील बनाना कुछ युवकों की भारी पड़ गया.सीकर के पिपराली चौराहा पर आरोपियों ने लोगों में डर फैलाने के इरादे से रील शूट की थी वह व रील वायरल हो गई जिसके बाद दादिया थाना अधिकारी अशोक कुमार झाझडीया को शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए एक युवक को शांति भंग में गिरफ्तार किया है.

दादिया थाना अधिकारी अशोक कुमार झाझरिया ने बताया कि 19 जून को सीकर एसपी ऑफिस से एक वीडियो मिला था, जिसमें पिपराली चौराहा पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी में तीन-चार लड़के आते हैं और सड़क के नजदीक खड़े एक लड़के को अपने साथ जबरन गाड़ी में बिठा लेते हैं जिससे वहां खड़े लोग डर जाते हैं . यह मामला सामने आने के बाद वीडियो में दिखाई दे रही गाड़ी नंबरों के जरिए उसके मालिक का पता किया गया.

गाड़ी शहर के नजदीक कुंडली गांव निवासी प्रताप की है जो हाल में उसका बेटा राहुल चला रहा है. पुलिस ने जब मामले की पूछताछ को लेकर राहुल को थाने बुलाया तो पूछताछ के दौरान उसने कहा कि हंसी मजाक में दोस्तों के साथ यह रील बनाई थी वह बाद में पुलिस को कहने लगा कि गाड़ी मेरी है मैं जैसी चाहूं रील बनाऊंगा. आप मुझे रोकने वाले कौन है ऐसे में थाना अधिकारी अशोक कुमार ने उसे समझाइश की, लेकिन राहुल नहीं माना. इसके बाद आरोपी ने तेवर बदलते हुए कहा कि मैं अभी थाने से निकलते ही इसी तरह की और रील भी बनाऊंगा.

वह थाने में जोर-जोर से चिल्लाने लगा इसके बाद पुलिस ने आरोपी राहुल को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गाड़ी को एमवी एक्ट में जप्त कर लिया. वह थानाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहे और भी लोगों से पूछताछ की जाएगी वह अपील की की इस तरह के वीडियो बनाकर समाज में भय ना फैलाएं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Zee Rajasthan Web Team