&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Independence Day: राजस्थान के सीकर शहर के जिला खेल स्टेडियम में आज स्वतंत्रता दिवस 2025 से पहले जिला स्तरीय समारोह के कार्यक्रम का आज अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया. स्वतंत्रता दिवस के अंतिम पूर्वाभ्यास के अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार ने झंडारोहण कर परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया.
निरीक्षण के बाद हुआ मार्च पास्ट
एडीएम के निरीक्षण के बाद पुलिस के जवानों, होमगार्ड, स्काउट गाइड सहित अन्य टुकड़ियों ने कदम से कदम ताल करते हुए मार्च पास्ट किया. वही सेंट मैरी स्कूल की छात्राओं द्वारा शानदार बैंड वादन का प्रदर्शन किया गया. इसके बाद स्कूली छात्र छात्राओं ने शारीरिक व्यायाम का प्रदर्शन किया. एडीएम रतन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का आज अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया. इस अवसर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी की समीक्षा की गई है. समारोह के दौरान आयोजित होने वाले शारीरिक व्यायाम परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार तैयारी की है.
यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा होंगे मुख्य अतिथि
15 अगस्त 2025 के जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि राज्य सरकार के यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा द्वारा झंडारोहण किया जाएगा. वहीं जिला प्रशासन की ओर से अनूठी पहल शुरू करते हुए पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर शारीरिक व्यायाम और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर कार्यक्रम को यादगार बनाया जाएगा. इस दौरान जिला खेल अधिकारी प्रकाशराम गोदारा, एडीपीसी समसा राकेश कुमार, नगरपरिषद राजस्व अधिकारी महेशचंद्र योगी, सरोज लॉयल व्याख्याता डाइट, शारीरिक शिक्षक राजवीर सिंह शेखावत, स्टेडियम कोच रतन सिंह ढाका सहित अनेक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sikar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!