Rajasthan Politics: सीकर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, संविधान बचाओ रैली में गरजे डोटासरा, नकली सरकार की बात, किरोड़ी लाल मीणा पर साधा निशाना

Rajasthan Politics: कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा. कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है. इस दौरान मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के खाद-बीज जांच पर प्रतिक्रिया देते हुए डोटासरा ने कहा कि खाद-बीज ही नहीं, बल्कि भाजपा की सरकार ही नकली है. डोटासरा ने आगे कहा कि भाजपा सरकार दावा करती है कि पेपर लीक नहीं हो रहे, लेकिन मैं कहता हूं कि उनकी सरकार ही लीक हो रही है.

Rajasthan Politics: सीकर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, संविधान बचाओ रैली में गरजे डोटासरा, नकली सरकार की बात, किरोड़ी लाल मीणा पर साधा निशाना
Image Credit: Rajasthan Politics

Rajasthan Politics: सीकर शहर के प्रधानजी का जाव में आज कांग्रेस की ओर से "संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया. रैली के मुख्य वक्ता पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश सहित अन्य पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे. कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली के दौरान वक्ताओं ने आमसभा को संबोधित करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर संविधान से छेड़छाड़ करने और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा सत्ता में बैठी बीजेपी सरकार बार-बार बाबा साहेब के दिए संविधान पर प्रहार कर इसे खत्म करने का प्रयास कर रही है. भाजपा सरकार आज देश की प्रतिष्ठित सरकारी एजेंसी और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर नागरिकों के अधिकारों को कुचलना का काम कर रही है. भाजपा सरकार के इस अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ने के लिए देश की आम जनता को जागरूक करना बहुत जरूरी है. संविधान जहां हर वर्ग के हितों की रक्षा करता है और उसकी रक्षा में ही देश के नागरिकों की सुरक्षा है, इसीलिए आज कांग्रेस पूरे देश में संविधान बचाओ रैली के माध्यम से आमजन को जागरूक करने का काम कर रही है. अगर जरूरत पड़ी तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर भी सरकार के रवैया के खिलाफ आमजन को साथ लेकर प्रदर्शन करेगी.

Add Zee News as a Preferred Source


पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भाजपा सरकार पर संविधान का हनन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज भाजपा प्रदेश में हुए उपचुनाव के बाद प्रेस वार्ता कर रही है. डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को चैलेंज करते हुए कहा कि गंगानगर और भरतपुर में जिला परिषद के चुनाव करवा कर देख लो उनको नानी याद आ जाएगी, सबको पता चल जाएगा क्या हालत होगी उनकी. डोटासरा ने कहा आज 5 साल पूरे होने पर निकाय चुनाव नहीं करवाए जा रहे, प्रदेश में इंग्लिश मीडियम स्कूल बंद करवा रहे हैं और जहां इंग्लिश मीडियम स्कूल है वहां इनसे पर शिक्षक नहीं लगाए जा रहे. राजस्थान सरकार के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा द्वारा खाद बीज की फैक्ट्री पर की जा रही जांच पर भी डोटासरा ने जमकर निशाना साधते हुए कहा प्रदेश में खाद्य नकली नहीं है आपकी सरकार ही नकली है.

उन्होंने कहा एक कंपनी की ओर से बनाए गए नकली खाद को सरकार की सह पर ग्राम सहकारी समितियां में किसानों को बांटा गया और उन्हें लूटने का काम किया गया. डोटासरा ने ईडी के नाम से डराने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करने के आरोप लगाते हुए कहा राजस्थान में सरकार पर्ची से बनी है, मुख्यमंत्री और सरकार के मंत्री सिर्फ मंदिरों में जा रहे हैं कुछ कर्म भी करना सीखो. उन्होंने कहा सरकार आज कहती है कि पेपर लीक नहीं हो रहे, मैं कहता हूं कि आपकी तो सरकार ही लीक हो रही है. आज युवाओं के साथ सरकार के मंत्री खुद एसआई की भर्ती रद्द करने की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार में कोई सुनने वाला नहीं है.

सीकर संभाग और नीमकाथाना जिले की बहाली की मांग को लेकर भी डोटासरा ले मुख्यमंत्री और सरकार को जमकर घेरते हुए कहा मुख्यमंत्री बार-बार सीकर की जनता को झूठे आश्वासन दे रहे हैं और कह रहे हैं और बोल रहे हैं कल करूंगा,परसो करूंगा लेकिन कहीं कल परसों में उनके खुद के ही जाने की पर्ची नहीं आ जाए. डोटासरा ने भ्रष्टाचार और घोटालों पर बोलते हुए कहा कि सरकार के खुद के शिक्षा मंत्री को आरएसएस का एक शिक्षक लिफाफे में 5 हजार रुपए डालकर कैसे पकड़ा गया. आज शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कहते हैं कि पहले से इस तरह का चला आया होगा, अगर पहले से इस तरह से होता आया है तो उसकी भी जांच कराओ, किसने मना किया है.डोटासरा ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार का विरोध करने वाले को जेल में डालने की धमकी दी रही है, उन्होंने कहा सरकार के डेढ़ साल हो गए और 6 महीने बचे हैं.


उसके बाद सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी और इस सरकार के घोटाले और भ्रष्टाचार का खुलासा होगा. डोटासरा ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी भाजपा सरकार पर जमकर निशाने साधे. उन्होंने कहा आज एक तरह से आपातकाल की स्थिति है बनी हुई जो बोलता है उसे पर झूठे मुकदमे, ईडी और इनकम टैक्स के छापे पड़ते हैं. आज स्थित है कि प्रदेश में सरकार के मंत्री और सरकार की कोई नहीं मानता, मंत्री को अपनी जिम्मेदारी तक का पता नहीं है.

डोटासरा ने कहा कि आज संविधान का हनन करने का काम भाजपा सरकार कर रही है. संविधान यह नहीं मानता की पर्ची से सरकार बनी है तो पर्ची से ही फैसले होंगे. उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक जुटता के साथ संविधान की रक्षा करते हुए आमजन के सुख दुख में भागीदार बने की अपील करते हुए लोगों संविधान में दिए गए उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की बात कही. रैली में विधायक सुरेश मोदी विधायक हाकिम अली विधायक वीरेंद्र चौधरी विधायक राजेंद्र पारीक पूर्व मंत्री महादेव खंडेला सहित काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!



ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author