Rajasthan Politics: सीकर जिले में लक्ष्मणगढ़ विधानसभा विधायक व पीसीसी चीफ गोविंदसिंह डोटासरा और सीकर सांसद कामरेड अमराराम आज एक दिवसीय लक्ष्मणगढ़ के दौरे पर रहे.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Politics: राजस्थान के सीकर जिले में लक्ष्मणगढ़ विधानसभा विधायक व पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और सीकर सांसद कामरेड अमराराम आज एक दिवसीय लक्ष्मणगढ़ के दौरे पर रहे. लक्ष्मणगढ़ के दौरे के दौरान विधानसभा क्षेत्र के बीदसर गांव में लाखों रुपए की लागत से पंचायत भवन का लोकार्पण किया.
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सीकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गिठाला, लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति प्रधान मदन सेवदा, पालिकाध्यक्ष मुस्तफा कुरैशी सहित पंचायत समिति सदस्य सरपंच और अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोले.
गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति चल रही है. राज्य में कोई सुनने वाला नहीं है. विधायक और मंत्रियों की कोई सुन नहीं रहा है. डोटासरा ने कहा कि राज्य में पर्ची की सरकार चारों हाथों से गुल्ले खाने में लगे हुए हैं.
एसआई भर्ती के मामले में डोटासरा ने कहा कि गुड्डा-गुड्डी का खेल चल रहा है. अदालत ने कहा कि एसआई भर्ती रद्द कर दी और न्याय मंत्री कह रहे हैं कि अभी नहीं की. राजस्थान के विधानसभा सत्र को लेकर डोटासरा ने कहा कि विधानसभा में नाक में नकेल डालकर मजबूर कर देंगे जनता की आवाज सुनने के लिए.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंSikar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!