&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sikar News: राजस्थान के नागौर से सांसद और आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल लक्ष्मणगढ़ के भोजासर गांव में तेजाजी महाराज के मंदिर में भजन संध्या में पहुंचे. बेनीवाल रात को तो यहां नहीं पहुंच पाए, लेकिन सुबह करीब 3:00 बजे यहां पहुंचे और भजन संध्या में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और भाजपा के नेताओं को लेकर बड़े बयान दिए.
सचिन पायलट पर लगाए आरोप
उन्होंने कहा है कि एक बार सचिन पायलट भी जेल चले गए थे, तब कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला आंदोलन कर रहे थे. गुर्जरों ने सचिन पायलट से कहा कि पायलट सारा श्रेय तो किरोड़ी सिंह बैंसला ले रहे हैं, तब सचिन पायलट गए. पायलट साहब को पुलिस ने पकड़ लिया था. जेल में जाते ही सचिन पायलट को शेखावाटी-मारवाड़ के लोग मिले. सचिन पायलट को डायरेक्ट जेल में सुला दिया गया. बाद में एक घंटे तक तो सचिन पायलट ने जेल में सोने की कोशिश की, लेकिन बाद में 1 घंटे बाद कहा कि वसुंधरा राजे को फोन करो, मुझे मच्छर काट रहे हैं.
वसुंधरा राजे पर भी किए हमले
वसुंधरा तो इंतजार ही कर रही थी कि सचिन पायलट का फोन आए. बाद में वसुंधरा ने कहा मैं पायलट को छुड़वा रही हूं. इसके बाद पायलट को दिल्ली भेज दिया गया. राजस्थान में ऐसे नेता भी हैं, जिनको मच्छर काटे और चले गए. कांग्रेस के पूर्व मंत्री महेश जोशी का एक फोटो वायरल हुआ था. इसमें जोशी बनियान में अंदर थे. कह रहे थे, मैं तो प्राणायाम कर रहा हूं. अब कह रहे हैं कि मैं जेल के अंदर बहुत धार्मिक हो गया. वैसे, जेल में तो सारे ही धार्मिक होते हैं. अगर नहीं होते तो वो जेल वाले करवाते हैं. जेल के अंदर क्या-क्या काम करवाते हैं. सारी बात आप जानते हो.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Rajasthan Politics News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!