&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Politics: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल देर रात सीकर के काछवा गांव आए. यहां बेनीवाल ने तेजाजी मंदिर के लोकार्पण समारोह कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान बेनीवाल ने सभा को भी संबोधित किया. बेनीवाल ने कहा कि हमारे समाज के 80-80 साल के नेता सचिन पायलट के पैरों में पड़ते हैं तो मुझे शर्म आती है.
बेनीवाल ने कहा कि देश में कितनी भी आंधी चल जाए लेकिन अब कांग्रेस 130 सीट क्रॉस नहीं कर पाएगी. बेनीवाल ने कहा कि 2018 में साधन और संसाधन नहीं थे. कुछ नेता बीच मजधार में छोड़कर चले गए थे,हम अकेले लड़ते रहे और आप हमारे साथ थे.
बेनीवाल ने कहा कि मुझे कोई गिला शिकवा नहीं. 18 से 28 हो जाएगी, 10 साल ही तो उम्र बढ़ेगी. बेनीवाल ने कहा कि हरियाणा,उत्तर प्रदेश के किसान नेताओं ने कहा कि हमारे विधायक,सांसदों को तो जंग लग गई. हमारे नेता तो बीजेपी के चाटुकार हो गए.
हनुमान आप मोदी का साथ छोड़ो तो किसान कौम का सम्मान बढ़ सकता है. राजस्थान में मुख्यमंत्री जाट होना चाहिए. यह बयान राजस्थान की राजनीति में देने वाला इकलौता नागौर सांसद है. बेनीवाल ने कहा कि यदि दूल्हा ढंग का हो तो मैं बाराती बन जाऊंगा, दुल्हन नहीं बनूंगा. अब दूल्हा मिल ही नहीं रहा मैं क्या करूं. देश में कितनी भी आंधी चल जाए तो कांग्रेस 130 क्रॉस नहीं करेगी. दोनों भाई-बहन साथ लगे तो 132 हो सकती है.
याद दिला दें कुछ दिन पहले भी बेनीवाल ने सचिन पायलट को लेकर कहा था कि एक बार सचिन पायलट भी जेल चले गए थे, तब कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला आंदोलन कर रहे थे. गुर्जरों ने सचिन पायलट से कहा कि पायलट सारा श्रेय तो किरोड़ी सिंह बैंसला ले रहे हैं, तब सचिन पायलट गए. पायलट साहब को पुलिस ने पकड़ लिया था. जेल में जाते ही सचिन पायलट को शेखावाटी-मारवाड़ के लोग मिले. सचिन पायलट को डायरेक्ट जेल में सुला दिया गया. बाद में एक घंटे तक तो सचिन पायलट ने जेल में सोने की कोशिश की, लेकिन बाद में 1 घंटे बाद कहा कि वसुंधरा राजे को फोन करो, मुझे मच्छर काट रहे हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Rajasthan Politics News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!