Rajasthan Politics: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ लोसल पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने धोद विधायक गोवर्धन वर्मा को मंत्री बनाने की मांग की.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Politics: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ लोसल पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने धोद विधायक गोवर्धन वर्मा को मंत्री बनाने की मांग की. राठौड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस संविधान की हत्यारी है. उन्होंने हनुमान बेनीवाल और डोटासरा पर भी तंज कसा. राठौड़ के दौरे ने क्षेत्र में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है.
देश में आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की ओर मनाए जा रहे काला दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक दिवसीय दौरे पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ शुक्रवार को डीडवाना पहुंचे. डीडवाना कार्यक्रम में शामिल होकर जयपुर वापस लौटते समय प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का लोसल बस स्टैंड पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया गया.
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मदन राठौड़ का साफा व दुपट्टा पहनकर सम्मान किया गया. इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने सरकार में मंत्रिमंडल के संभावित फेरबदल में विधायक गोवर्धन वर्मा को शामिल करने की मांग भी रखी. भाजपा सरकार पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा कानून व्यवस्था और संविधान की हत्या जैसे सवालों पर जवाब देते हुए राठौड़ ने कहा कि खुद कांग्रेस संविधान की हत्यारण रह चुकी है. भाजपा संविधान के प्रति निष्ठावान रहकर संविधान का पालन करते हुए सरकार चला रही है.
राज्य में कानून व्यवस्था पुरी तरह से सही तरीके से चल रही है. भर्ती परीक्षाओं पर हनुमान बेनीवाल द्वारा किए जा रहे धरना-प्रदर्शन और डोटासरा के बयानों पर सामूहिक प्रतिक्रिया देते हुए दोनों नेताओं को नाटकबाज बताया है. राठौड़ ने हनुमान बेनीवाल को लेकर कहा कि बेनीवाल को कानून का ज्ञान नहीं है. जिन युवाओं ने ईमानदारी से परीक्षा दी और चयनित हुए है.
परीक्षा रद्द कर ऐसे युवाओं के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता. परीक्षा में जो गडबडी़ हुई है उसकी जांच होनी चाहिए और जो दोषी है उनको सजा मिलनी चाहिए. राठौड़ के स्वागत के मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.