Rajasthan Politics: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का सीकर में गर्मजोशी से स्वागत किया. नगर कांग्रेस कमेटियों के गठन और अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हुआ.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष से गोविंद सिंह डोटासरा आज एक दिवसीय दौरे पर सीकर रहे. इस दौरान पीसीसी गोविंद सिंह डोटासरा के निजी आवास पर बड़ी संख्या में जिले कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पिछले दिनों 2 जून को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से नगर कांग्रेस कमेटियों के गठन व नगर अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर आज पीसीसी चीफ डोटासरा का अभिनंदन किया. आपको बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से सीकर जिले के रामगढ़, धोद, लोसल, खाटूश्यामजी, दांता व पलसाना के कांग्रेस नगर अध्यक्ष व कार्यकारिणी की घोषणा की गई थी.
इसके बाद आज कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों और वरिष्ठ नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का स्वागत करने के लिए उनके निजी आवास पहुंचे. जहां उन्होंने पीसीसी चीफ डोटासरा का बड़ी माला व मिठाई खिलाकर आभार जताते हुए अभिनंदन किया. डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस की नई कार्यकारिणी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कार्य के बलबूते आगामी नगर निकाय व पंचायत चुनाव में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिलेगी.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि जिला अध्यक्ष सुनीता गठाला व धोद के कांग्रेस प्रत्याशी रहे जगदीश दानोदिया की अनुशंसा पर लोसल व धोद के दोनों नगर अध्यक्षों की नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा की गई है. आज मंडल अध्यक्ष व मंडलों की कार्यकारिणी के साथ में यह है धन्यवाद देने के लिए मेरे निवास पर आए हैं.
डोटासरा नेकहा कि इनसे मैने आग्रह किया है कि कांग्रेस पार्टी वह पार्टी है जिसने देश की आजादी से लेकर अभी तक एक स्मरणीय इतिहास लिखा है और कांग्रेस संविधान में विश्वास रखती है. कांग्रेस संविधान के मुताबिक सभी लोगों को साथ लेकर चलती है और राजस्थान में पूरी तरीके से यह जो पर्ची से बनी सरकार है वह पूरी तरीके से फेल हो चुकी है. इसलिए जनता के मुद्दों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी आवाज उठाएं और उनके सुख दुख में भागीदार बने.
राजस्थान में आने वाले नगर पालिका व पंचायत राज चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराये यही मैंने इन सब से आग्रह किया है. राजस्थान में संगठन पूरे हिंदुस्तान की कांग्रेस का एक मॉडल बनने जा रहा है, उन्होंने कहा कि आप देखिए प्रदेश कांग्रेस, जिला कमेटी फिर 11 जिलों की एसएससी के अनुमोदन के बाद हमने तमाम जिलों की नई कार्यकारिणी बना ली है. हर विधानसभा में 11-11 मंडल बनाए है, मंडल के कार्यकारिणी हमने बना ली है और अब हम नगर कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति कर रहे हैं. जिनकी जल्दी आज एक और लिस्ट जारी करने वाले हैं.
उसके बाद हम 246 नगर पालिकाओं में जहां संपूर्ण नगर पालिका का ब्लॉक हमारा होगा, वहां हम नही बना पाएंगे या जिला हेड क्वार्टर का होगा वहां पर हम नहीं बना पाएंगे बाकी सभी जगह हम नगर अध्यक्ष व नगर के कार्यकारिणी 31-31 आदमियों की हम बनाएंगे. उसके बाद ग्राम पंचायत इकाइयों में व उसके बाद बूथ इकाई बनायेंगे यह सारी की सारी प्रक्रिया चल रही है. प्रकोष्ठ डिपार्मेंट और सब मिलकर के एक निश्चित रूप से सशक्त संगठन बनाएंगे और संगठन के माध्यम से लोगों की सेवा करेंगे और प्रमुख विपक्षी दल की भूमिका हम लोग निभाएंगे. हमारा मुख्य उद्देश्य है कि जनता को किसी प्रकार की तकलीफ ना हो, इस बात को हम आगे लेकर जाएंगे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!