राजस्थान का वो मंदिर, जहां औरंगजेब ने जीवन भर जलाई अखंड ज्योत!

Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले में एक ऐसा मंदिर है, जहां औरंगजेब  थक-हारकर माता रानी की शरण में आया और उसने आजीवन अखंड ज्योत जलाने का प्रण लिया.

राजस्थान का वो मंदिर, जहां औरंगजेब ने जीवन भर जलाई अखंड ज्योत!
Image Credit: Sikar News

Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले की प्रसिद्ध शक्तिपीठ जीण माता को लेकर कहा जाता है कि यहां औरंगजेब ने भी नतमस्तक होकर क्षमा-अर्चना कर अपनी जान बचाई थी.

मंदिर पुजारी राहुल पाराशर ने बताया कि जब औरंगजेब हिंदू मंदिरों को अपनी सेना के साथ तोड़ रहे थे तब उन्होंने हर्ष पहाड़ी पर जीण माता के भाई हर्ष के मंदिर को तोड़कर जीण माता के मंदिर को तोड़ने का दुस्साहस किया था तब उससे क्रोधित होकर जीण माता के मंदिर में बनी भंवरों की रानी की सेना भंवरों ने औरंगजेब की सेना पर घात लगाकर हमला शुरू कर दिया था.

Add Zee News as a Preferred Source

भंवरों के काटने से औरंगजेब और उसकी सेना गंभीर रूप से घायल हो गई और भागने लगी लेकिन भंवरों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा. थक-हारकर औरंगजेब जीण माता की शरण में आया और नतमस्तक होकर आजीवन अखंड ज्योत जलाने का प्रण लिया.

इसके पश्चात जीणमाता ने भंवरों के रूद्र रूप को शांत किया और उसकी सेना को बचाया था. उसके बाद औरंगजेब यहां से लौट गया था. अखंड दीप जलाने का रिवाज आज भी जीण माता में लगातार जारी है, जिसका काजल लेने के लिए भी लोग यहां आते है.

जीण माता के मेले में हर समुदाय के लोग पहुंचते हैं और माता के दरबार में शीश नवाते हैं. जीण माता के मंदिर में अब तक लाखों श्रद्धालु धोक लगा चुके हैं और लगातार श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है.

कहानियों के अनुसार, जीण माता का जन्म राजस्थान के चूरू में घांघू गांव के एक राजघराने में हुआ था. मां शक्ति का अवतार मानी जाती हैं. उनके बड़े भाई हर्ष को भगवन शिव का अवतार माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि जीण माता के मंदिर के पट कभी बंद नहीं होते हैं और ग्रहण के दौरान भी जीण माता मंदिर में आरती समय पर होती है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sikar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More