खाटूश्यामजी में बाबा श्याम जन्मोत्सव मेले को लेकर समीक्षा बैठक, मासिक मेले से पहले हों सम्पूर्ण कार्य

Sikar News: राजस्थान में सीकर जिले के खाटूश्यामजी के विश्वविख्यात तीर्थ स्थल बाबा श्याम के कार्तिक शुक्ल पक्ष की देव उठनी एकादशी पर आयोजित होने वाले बाबा श्याम जन्मोत्सव मासिक मेले की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को उपखंड अधिकारी मोनिका सामोर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई. 

खाटूश्यामजी में बाबा श्याम जन्मोत्सव मेले को लेकर समीक्षा बैठक, मासिक मेले से पहले हों सम्पूर्ण कार्य
Image Credit: sikar

Sikar News: जिले के खाटूश्यामजी के विश्वविख्यात तीर्थ स्थल बाबा श्याम के कार्तिक शुक्ल पक्ष की देव उठनी एकादशी पर आयोजित होने वाले बाबा श्याम जन्मोत्सव मासिक मेले की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को उपखंड अधिकारी मोनिका सामोर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई.

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.एसडीएम सामोर ने कहा कि देव उठनी एकादशी पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु खाटूधाम पहुंचते हैं ऐसे में सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता करना बेहद जरूरी है. उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने, पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था करने, स्वच्छता और सफाई पर विशेष ध्यान देने, सड़क मरम्मत कार्य समय पर पूरे करने तथा बिजली-पानी की आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी नहीं आने देने के निर्देश दिए.

Add Zee News as a Preferred Source

साथ ही चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया ताकि आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके. दर्शन व्यवस्था को लेकर श्री श्याम मंदिर कमेटी को आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने पर बल दिया गया. थानाधिकारी पवन चौबे ने जानकारी दी कि मंदिर दर्शन प्रवेश द्वार, मुख्य बाजार, श्याम तोरण द्वार और निकास मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनका नियंत्रण पुलिस थाना परिसर में बने कंट्रोल रूम से किया जाएगा. इन कैमरों के जरिए संदिग्ध व्यक्तियों और फरारी काट रहे अपराधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी.

बैठक में डीवाईएसपी संजय बोथरा, थानाधिकारी पवन चौबे, परिवहन विभाग, नगरपालिका अधिकारी और श्री श्याम मंदिर कमेटी के विकास शर्मा मौजूद रहे. प्रशासन ने आश्वासन दिया कि इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी और व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Sikar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More