Sikar News: सीकर शहर के सदर थाना इलाके में बीती रात सबलपुरा के नजदीक केंद्रीय विद्यालय के पास ट्रॉले और कार की टक्कर में एक व्यक्ती की मौत हो गई.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Sikar News: सीकर शहर के सदर थाना इलाके में बीती रात सबलपुरा के नजदीक केंद्रीय विद्यालय के पास ट्रॉले और कार की टक्कर में एक व्यक्ती की मौत हो गई. हादसे में गाड़ी सवार झुंझुनू जिले के टांई गांव निवासी पटवारी प्रदीप कुमार की मौत हो गई.
सदर थाना के एएसआई नरेश कुमार के अनुसार घटना शहर के नजदीकी सबलपुरा में केंद्रीय विद्यालय के पास की है. देर रात केंद्रीय विद्यालय के सामने बने ब्रेकर पर आगे चल रहे ट्रॉले ने अचानक ब्रेक मारे, जिससे पीछे से आ रही गाड़ी ट्रोले में जा घुसी. घटना में गाड़ी सवार प्रदीप कुमार(50) निवासी टाई, बिसाऊ गंभीर रूप से घायल हो गए.
पीड़ित इलाज के लिए सीकर के एसके हॉस्पिटल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. आज परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है. परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर सदर थाना पुलिस मामले में जांच की जा रही है. जानकारी के मुताबिक मृतक रिटायर्ड फौजी है.
वर्तमान में चित्तौड़गढ़ में पटवारी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे. वह परिवार सहित सीकर में आरटीओ ऑफिस के पास किराए के मकान में रहते थे. रात को वह लक्ष्मणगढ़ किसी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस सीकर लौट रहे थे. इसी दौरान सबल के नजदीक हादसा हो गया.
वहीं दूसरे मामले में सीकर जिले के रींगस उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में अधेड़ व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया. अजीतगढ़ पुलिस थाने के एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि अजीतगढ़ थानांतर्गत ढाणी गोमावाली निवासी 56 वर्षीय विजयपाल भावरिया 31 मई की शाम करीब 5 बजे खेत में मवेशियों के लिए टहनी काटते समय पेड़ से गिर गया, जिसको अचेतावस्था में परिजन रींगस के निजी अस्पताल लेकर आए.
यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. आज परिजनों की उपस्थिति में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया. इस संबंध में मृतक के भतीजे संयोग भावरिया द्वारा रिपोर्ट दी गई है.