&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sikar News: राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मौसम विभाग की ओर से कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है. इसी के चलते पिछले दो दिनों से सीकर जिले में मौसम तंत्र में आए बदलाव के बाद बारिश का दौर शुरू हुआ है. जहां बीते दिन शाम को रुक रुक कर बारिश का दौर चला तो वही आज सुबह से ही सीकर जिले में मौसम परिवर्तन हुआ और करीब 7 बजे से ही तेज बारिश का दौर शुरू हुआ. सीकर शहर सहित जिले के कई इलाकों में करीब एक घंटे तक जोरदार मूसलाधार बारिश हुई.
करीब 1 घंटे की बारिश ने ही सीकर शहर के कई निचले इलाकों को जलमग्न कर दिया और शहर में जलभराव की स्थिति बन गई. सीकर शहर के नवलगढ़ रोड, राधाकिशनपुरा अंडरपास, बजाज रोड, लोहारू बस स्टैंड, सिटी डिस्पेंसरी नंबर दो, कल्याण जी का मंदिर सहित इकाई निचले इलाकों में बारिश और नालो का गंदा पानी मुख्य सड़क पर आ गया जिसके चलते वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
शहर में कुछ देर हुई बारिश ने ही स्थानीय प्रशासन और नगर परिषद के दावों की पोल खोल कर रख दी. क्योंकि स्थानीय प्रशासन हर बार मानसून से पहले शहर में जलभराव के स्थाई समाधान केआश्वासन लोगों को देता है लेकिन मानसून के समय स्थानीय प्रशासन के दावे खोखले नजर आते हैं और बारिश के बाद जलभराव से शहर के हालात खराब नजर आते हैं. ऐसा ही इस बार भी दिखाई दे रहा है. हालांकि 2 दिन पहले अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार और नगर परिषद सहित स्थानीय अधिकारियों ने शहर के जल भराव वाले इलाकों का दौरा किया था और जलभराव के स्थाई समाधान के निर्देश भी जारी किए थे.
लेकिन आज सुबह हुई करीब 1 घंटे की बारिश के कारण शहर में जल भराव से आमजन के हालात खराब नजर आए और आमजन अपनी जान को जोखिम में डालकर बारिश के जलभराव से गुजरने को मजबूर दिखाई दिए. अब देखना यह है कि मानसून से पहले स्थानीय प्रशासन जलभराव को लेकर कोई ठोस कदम उठाता है या आमजन को हर बार की तरह इसबार भी मानसून के समय जलभराव की समस्या से जूझना पड़ेगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!