Sikar News: सीकर के अजीतगढ़ में एसबीआई एटीएम को उखाड़ ले गए चोर, गार्ड को बनाया बंधक. करीब आधा दर्जन बदमाशों ने देर रात 2:30 बजे की वारदात.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sikar News: सीकर जिले के अजीतगढ़ थाना इलाके में देर रात करीब 2:30 बजे चोमू रोड पर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नजदीक लगे एसबीआई बैंक के एटीएम को अज्ञात बदमाशों द्वारा उखाड़ कर चोरी करने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार करीब आधा दर्जन अज्ञात बदमाश एक वाहन में सवार होकर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के एटीएम बूथ पर पहुंचे थे. इस दौरान बदमाशों ने एटीएम पर तैनात गार्ड गजेंद्र सिंह को बंधक बनाकर एटीएम चोरी की वारदात को अंजाम दिया.
इसके बाद अज्ञात बदमाश मौके से फरार हो गए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाई. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अज्ञात चोरों की तलाश करने में जुटी हुई है. फिलहाल एटीएम में कितना केस था इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है. बैंक के अधिकारियों के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद ही एटीएम से लूटी गई राशि के बारे में जानकारी सामने आएगी.
जानकारी के अनुसार एटीएम चोरी की वारदात करने वाले करीब आधा दर्जन अज्ञात बदमाश वाहन में सवार होकर आए थे और रात करीब 2:30 बजे अंधेरे का फायदा उठाते हुए अजीतगढ़ के चोमू सड़क मार्ग पर लगे एसबीआई के एटीएम में घुसकर सबसे पहले एटीएम गार्ड गजेंद्र सिंह को बंधक बनाया. इसके बाद चोरों ने एटीएम को उखाड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए. एटीएम में चोरी की सूचना मिलने के बाद अजीतगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुवायना कर एटीएम के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले और आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने में पुलिस जुटी हुई है.
एटीएम में गार्ड को बंधक बनाकर चोरी की घटना को अंजाम देने से इलाके में लोगों में दहशत का माहौल भी है और पुलिस से की गस्त पर भी कई सवालिया निशान खड़ा हो रहे हैं. फिलहाल अभी तक यह सामने नहीं आ पाया है कि एटीएम से अज्ञात चोर कितनी नगद राशि चुराकर ले गए हैं. बैंक के अधिकारियों के पुलिस को सूचना देने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि एटीएम में कितने रुपए डाले गए थे और अज्ञात चोर कितने रुपए चुरा कर फरार हुए हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!