Sikar News: सीकर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई. जिला कलक्टर मुकुल शर्मा की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sikar News: सीकर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई. जिला कलक्टर मुकुल शर्मा की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई. बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया और विभिन्न विभागीय कार्यों और सरकार की योजनाएं की प्रगति की समीक्षा की गई.
राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं बैठक में वंदे गंगा अभियान जल संरक्षण की प्रगति को लेकर बैठक में चर्चा हुई. गर्मी के मौसम को देखते हुए जिला कलेक्टर ने पेयजल, विद्युत और चिकित्सा सेवाओं की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने की बात कही और आमजन को राहत देने के लिए त्वरित कार्यवाही करने पर जोर दिया.
उन्होंने जलदाय विभाग को पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. विद्युत विभाग को गर्मी के दौरान विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए आवश्यक तकनीकी तैयारियां पूर्ण करने को कहा गया. चिकित्सा विभाग से प्राथमिक चिकित्सा केन्द्रों पर चिकित्सकों व आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.
इसके साथ ही बरसात के मौसम में शहर के निचले इलाकों में संभावित जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए नगर परिषद व यूआईटी को आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते करने को कहा गया. नालों की सफाई, जल निकासी की व्यवस्था और संबंधित उपकरणों की उपलब्धता की तैयारी पर जोर दिया गया. बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, एडीएम सिटी भावना शर्मा, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे.
वहीं दूसरे मामले में सीकर के पलसाना थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. रींगस से सीकर की ओर जा रही शराब से भरी पिकअप गाड़ी सिंघानिया स्कूल कट के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीछे से तेज गति से आ रही थार गाड़ी ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पिकअप गाड़ी सड़क किनारे पलट गई.
हादसे के दौरान एक बाइक सवार दंपती भी इसकी चपेट में आ गए. बाइक पर सवार महिला को हल्की चोटें आईं, जबकि उसका पति सुरक्षित बच गया. मौके पर शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गईं, जिससे यातायात भी कुछ देर के लिए बाधित रहा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. पुलिस ने पिकअप और थार दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। साथ ही घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!