Sikar News: सीकर जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय कोचिंग संस्थान निगरानी समिति की बैठक हुई.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sikar News: सीकर जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय कोचिंग संस्थान निगरानी समिति की बैठक हुई. जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बैठक में कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधियों से कहा कि बच्चों से मां-बाप की काफी अपेक्षाएं रहती हैं. होनहार बच्चों के साथ ही पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों के मनोविज्ञान को समझकर कोचिंग संचालक उनके साथ सद्धव्यवहार कर उन्हें अध्ययन के प्रति प्रेरित करेंगे तो वे भी पढ़ाई में अव्वल होने का प्रयास करेंगे.
उन्होंने कहा कि कोचिंग संस्थानों के बच्चों की काउंसलिंग होना आवश्यक है. जिला कलेक्टर ने जिले में संचालित कोचिंग संस्थानों पर प्रभावी नियंत्रण तथा इसमें अध्यनरत विद्यार्थियों को मानसिक संबल एवं सुरक्षा प्रदान करने के लिए कोचिंग संस्थानों के लिए निर्देश दिए. कोचिंग संस्थान सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय द्वारा समय-समय पर कोचिंग संस्थानों के संबंध में जारी किये गये आदेशों-निर्देशों की पालना करना सुनिश्चित करें.
उन्होंने कहा कि समस्त कोचिंग संस्थान अपने संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल क्लिनिक की सुविधा रखने के साथ ही शिकायत, सुझाव पेटिका स्थापित करें. उन्होंने कहा कि कोचिंग संस्थान विद्यार्थियों के असेसमेंट टेस्ट का परिणाम सार्वजनिक रूप से नोटिस बोर्ड पर चस्पा नहीं करें साथ ही 5 घंटे से अधिक छात्रों को नहीं पढ़ायें.
अतिरिक्त जिला कलेक्टर कुमार ने कोचिंग संस्थानों को जिन संस्थानों में काउंसलर नियुक्त नहीं है, वहां पर नियुक्त करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सभी कोचिंग संस्थान हैल्प लाईन नम्बर, टेलीमानस नम्बर जारी कर विभिन्न स्थानों पर चस्पा करें ताकि कोचिंग विद्यार्थी अपनी समस्या अवगत करवा सके. उन्होंने कहा कि कोचिंग संस्थानों के आस-पास गड्डों पर फेरोकवर लगाएं तथा ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने के साथ ही कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में कोई भी कक्षा संचालित नहीं करें.
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधियों से कहा कि कोचिंग के छात्रों की छुट्टी के समय पुलिस मित्र के साथ-साथ पुलिस प्रशासन से समन्वय स्थापित कर पुलिस, होमगार्डस की नियुक्ति भी करवायें ताकि यातायात बाधित नहीं हो. उन्होंने कोचिंग संचालकों से वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान, हरियालों राजस्थान, योग दिवस, अन्तर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस सहित विभिन्न कार्यक्रमों में गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए.
वहीं कहा कि योग दिवस के कार्यक्रम में समस्त कोचिंग संस्थान अपने छात्र-छात्राओं की भागीदारी करवाएं तथा हरियालों राजस्थान में जिले को आवंटित 21 लाख के लक्ष्यों को हासिल करवाने में अपने संस्थानों में अधिकाधिक पौधारोपण करें. 16 वर्ष के कम आयु के बच्चों को कोचिंग संस्थानों में प्रवेश नहीं करवाये तथा अपने संस्थानों की बालवाहनियों की सुरक्षा की दृष्टि से एक बार जांच आवश्यक रूप से कर लें.
उन्होंने 18 जून को कोचिंग संस्थानों में नशा मुक्ति के संबंध में सेमिनार आयोजित करने तथा नशा मुक्ति की शपथ दिलवाने के निर्देश दिए. बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर भावना शर्मा, आवप्ति अधिकारी अनिता धतरवाल, , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया, सहित निगरानी समिति के सदस्य तथा शहर की कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!