Trending Photos

Sikar Division: राज्य सरकार द्वारा संभाग सीकर व जिला नीमकाथाना को निरस्त करने के विरोध में विभिन्न संगठन आंदोलन कर रहे हैं. इसी को लेकर अभिभाषक संघ सीकर की संघर्ष समिति ने अनिश्चित काल के लिए कर्मिक अनशन धरना शुरू किया था. आज 45 वे दिन भी कार्मिक अनशन धरना जारी रहा.अनशन- घरने के 45 वें दिन अभिभाषक संघ सीकर के अध्यक्ष एवं संघर्ष समिति के संयोजक भागीरथ मल जाखड़ के नेतृत्व में अधिवक्ता कर्मिक अनशन पर बैठे और धरना दे रहे हैं.
अभिभाषक संघ के जिला अध्यक्ष भागीरथ सिंह जाखड़ ने बताया कि पिछली सरकार ने जनता की मांग पर जनहित में जो 17 जिले और तीन संभाग बनाए थे और वह विधिवत रूप से संभाग और जिले स्थापित होकर उस में अधिकारियों की नियुक्ति हो गई.
19 महीने से जिले और संभाग स्तर पर अधिकारी है. वह कार्यरत थे, जिसे सरकार ने ही बिना किसी कारण के हमारा संभाग और नीमकाथाना जिला है. वह समाप्त कर दिया गया. उसके प्रोटेस्ट में हमारे अभिभाषक संघ की संघर्ष समिति निरंतर आज 45 दिन से लगातार धरना और प्रदर्शन कर रही है कि हमारा संभाग और नीमकाथाना जिला को पुनः स्थापित किया जाए.
लेकिन यह गहरी गूंगी सरकार अभी तक इस प्रकरण में कोई कॉग्निजेंट नहीं लिया है. राजनीतिक बदले की भावना से सरकार ने यह काम किया है. इस तरीके से पिछली सरकार के निर्णय को आने वाली सरकार बदलती रहेंगी, तो इससे जनता में आक्रोश चलेगा. जनता का नुकसान होगा और जनता किसी रूप में इस अन्याय पूर्ण निर्णय को बर्दाश्त नहीं करेगी.
इसलिए हम सरकार को चेताना चाहते हैं कि सरकार अभी भी समझ जाए कि यह हमारा संभाग और नीम का थाना जिला को पुनः स्थापित करें.