नेक्सा एवरग्रीन चिटफंड कंपनी का फर्जीवाड़ा मामला, ईडी की पनलावा के अन्य तीन ठिकानों पर कार्रवाई जारी

Sikar News: राजस्थान और गुजरात में नेक्सा एवरग्रीन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. कंपनी पर मनी लॉन्ड्रिंग और निवेश के नाम पर हजारों लोगों से करीब 2700 करोड़ रुपये की ठगी की गई है.  

नेक्सा एवरग्रीन चिटफंड कंपनी का फर्जीवाड़ा मामला, ईडी की पनलावा के अन्य तीन ठिकानों पर कार्रवाई जारी

Sikar News: राजस्थान और गुजरात में नेक्सा एवरग्रीन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. कंपनी पर मनी लॉन्ड्रिंग और निवेश के नाम पर हजारों लोगों से करीब 2700 करोड़ रुपये की ठगी की गई है. यह ठगी गुजरात के धोलेरा स्मार्ट सिटी में प्लाटिंग और जमीन निवेश के नाम पर की गई, जिसके मास्टर माइंड रणवीर बिजारनीया और सुभाष बिजारनिया थे.

ईडी की ताजा छापेमारी राजस्थान के सीकर के पनलावा सहित झुंझुनु अन्य कई ठिकानों और गुजरात के 25 से अधिक स्थानों पर जारी है. कंपनी ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के नाम पर भोले-भाले लोगों को बड़ा मुनाफा देने का झांसा देकर मोटी रकम वसूली. जब निवेशकों को न तो मुनाफा मिला और न ही जमीन, तब जाकर मामले की शिकायतें दर्ज होनी शुरू हुईं.

कई बार पीड़ित लोग आंदोलन भी कर चुके है. इस घोटाले के मास्टरमाइंड रणवीर बिजारनिया और सुभाष बिजारनिया सहित कई लोगों के खिलाफ सैकड़ों मुकदमे दर्ज हो चुके हैं और एक दर्जन से अधिक आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं. सीकर के पनलावा सहित अन्य प्रमुख एजेंटों के ठिकानों पर भी ईडी की कार्रवाई चल रही है. इससे पहले भी ईडी ने कंपनी के खिलाफ छापेमारी की थी, लेकिन अब जांच बड़े पैमाने पर की जाने की बात सामने आ रही है। फिलहाल सर्च कारवाई जारी है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

राजस्थान पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सैकड़ों एफआईआर दर्ज की थीं. अब ईडी मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जांच कर रही है. ईडी की टीमें राजस्थान के सीकर, जयपुर, जोधपुर, झुंझुनू और गुजरात के अहमदाबाद में छापेमारी कर रही हैं. जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, इस मामले में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं और कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं. इस कार्रवाई से कई बड़े आरोपियों की संपत्तियों का पता लगाया जा रहा है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news