&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sikar News: नीमकाथाना में एसआई भर्ती रद्द होने पर आरएलपी कार्यकर्ताओं ने खेतड़ी मोड़ पर पटाखे फोड़कर खुशी जताई. आरएलपी के ओमप्रकाश नेहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की.
ओमप्रकाश नेहरा ने बताया कि हाईकोर्ट द्वारा SI भर्ती रद्द करने पर आरएलपी कार्यकर्ताओ पटाखे छोड़कर ख़ुशी मनाई क्योंकि पिछले 4 महीने से आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में आरएलपी के योद्धा संघर्ष कर रहे थे, जिसकी आज जीत हुई है. युवा इस भर्ती से पीड़ित थे, युवाओं का शोषण हुआ और तृष्ट थे, जिससे आज आजादी मिली है.
इसी आजादी जश्न हमने आज यहां पटाखे फोड़कर मनाया है. उन्होंने कहा कि सरकार आज भी इस निर्णय के खिलाफ डबल बेंच में जाने के लिए तैयार दिख रही है जो दिखाता है कि सरकार युवा विरोधी है. सभी युवाओं ने कहा कि आज संघर्ष की जीत ही है. युवाओं ने इस संघर्ष ने हनुमान बेनीवाल के संघर्ष और सहयोग के लिए आभार जताते हुए सदैव उनके साथ भी खड़े रहने की बात कही.
बता दें कि राजस्थान हाईकोर्ट ने रद्द की एसआई भर्ती 2021 परीक्षा, आरपीएससी की कार्यप्रणाली पर उठाए सवालराजस्थान हाईकोर्ट ने 2021 में आयोजित पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा को पेपर लीक मामले के कारण रद्द कर दिया है. जस्टिस समीर जैन की एकलपीठ ने कैलाश चंद व अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह महत्वपूर्ण आदेश जारी किया.
कोर्ट ने न केवल भर्ती परीक्षा को अवैध घोषित किया, बल्कि राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए. हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए आरपीएससी की प्रक्रियाओं में खामियों को उजागर किया और इस मामले को जनहित याचिका के रूप में सुनवाई के लिए मुख्य न्यायाधीश (सीजे) के समक्ष भेजने का निर्णय लिया.
यह फैसला राजस्थान में भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है. कोर्ट के इस आदेश से अभ्यर्थियों में मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं, जहां कुछ इसे न्याय की जीत मान रहे हैं, वहीं अन्य नई भर्ती प्रक्रिया की प्रतीक्षा में हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Sikar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!