सीकर में तेज बारिश से कई इलाकों में हुआ जलभराव, लोग हो रहे परेशान

Sikar News: प्री मानसून की दस्तक के साथ ही सीकर जिले में भी बीती रात से ही मौसम परिवर्तन और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ.

सीकर में तेज बारिश से कई इलाकों में हुआ जलभराव, लोग हो रहे परेशान
Image Credit: Sikar News

Sikar News: प्री मानसून की दस्तक के साथ ही सीकर जिले में भी बीती रात से ही मौसम परिवर्तन और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ. सीकर शहर, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, धोद, श्रीमाधोपुर खंडेला, पलसाना, रींगस दातारामगढ़, पाटन, नेछवा व रामगढ़ शेखावाटी सहित जिले के कई इलाकों में रुक रुककर आज सुबह तक बारिश का दौर चला रहा.

सीकर जिले में पिछले दिनों बड़ी तेज गर्मी के बाद अब प्री मानसून की बारिश के चलते जहां आमजन को गर्मी से राहत मिली तो वही शहरी क्षेत्र में बारिश से होने वाले जलभराव के कारण आमजन की समस्याएं भी बढ़ती दिखाई दे रही है. ऐसा ही नजारा सीकर शहर में बीती देर रात व आज अलसुबह हुई जोरदार बारिश के चलते देखने को मिला.

Add Zee News as a Preferred Source

शहर के नवलगढ़, पिपराली रोड, रोड बजाज रोड, राधाकिशनपुरा अंडरपास, लोहारू बस स्टैंड, फतेहपुर रोड सहित कई इलाकों में बारिश से कई घंटे तक जलभराव की स्थिति पैदा हो गई. बारिश से हुए जलभराव के कारण वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को अपनी जान जोखिम में डालकर सड़क पर हुए जलभरा और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा.

इसके साथ ही शहर के नवलगढ़ रोड, बजाज रोड व लोहारू बस स्टैंड पर आसपास की दुकानों में भी बारिश और नालों का गंदा पानी घुस गया, जिससे दुकानदारों को भी काफी नुकसान का सामना करना पड़ा और सुबह तक दुकानों से पानी निकालने का प्रयास करते रहे.

बारिश के चलते इन इलाकों में होने वाले जल भराव को लेकर स्थानीय दुकानदारों में जिला प्रशासन और नगर परिषद के खिलाफ आक्रोश भी देखने को मिला. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते स्थानीय प्रशासन और नगर परिषद पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध करें तो दुकानदारों और आमजन को आगामी मानसून में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और यहां जलभराव जैसी स्थिति से दुकानदारों व लोगों को नहीं जूझना पड़ेगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author