खाटू श्याम जी के पास के गांव के होद में तैरता मिला महिला का शव, आ रही सड़ी बदबू

Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले के खंडेला रोड के पास एक होद में एक युवती का शव मिला, जिससे सड़ी बदबू आ रही थी. फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है. 
 

खाटू श्याम जी के पास के गांव के होद में तैरता मिला महिला का शव, आ रही सड़ी बदबू
Image Credit: Sikar NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले के कांवट कस्बे के खंडेला रोड़ स्थित रामसर की ओर जाने वाले रास्ते पर एक खेत में बने होद में भरे पानी में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना पर थोई थाना व कांवट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची.

होद में शव मिलने की सूचना पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ भी एकत्र हो गई. जानकारी के अनुसार खेत में बने पानी के होद से बदबू आने पर लोगों ने देखा तो युवती का शव तैरते दिखाई दिया. आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

Add Zee News as a Preferred Source

सूचना पर थोई थाने के कार्यवाहक थानाधिकारी राजेंद्र चाहर, कांवट चौकी प्रभारी एएसआई विमल टेलर मौके पर पहुंचे. पानी के होद में युवती का शव उलटा पड़ा हुआ था और शव से बदबू आ रही थी.

इस दौरान लोगों ने बताया कि दो-तीन पहले एक भेड़ बकरी चराने वाला युवती की तलाश कर रहा था. पुलिस ने भेड़ बकरी चराने वाले मदनलाल गुर्जर और उसकी पत्नी को पुलिस ने मौके पर बुलाकर शव को दिखाया तो उन्होंने शव की शिनाख्त की.

युवती की पहचान गुड्डी पुत्री कानाराम बावरिया निवासी छोटी बड़ी डूंगरी ढोढसर पुलिस थाना गोविंदगढ़ के रूप में हुई है. आसपास के लोगों के सहयोग से पुलिस ने शव को निकालकर थोई अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

बताया जा रहा है कि युवती गुड्डी कई दिनों से मदनलाल गुर्जर के पास रहकर भेड़-बकरी चराने का काम करती थी. बताया जा रहा है कि युवती 19 सितंबर से लापता थी. चरवाहा मदनलाल अपने स्तर पर युवती की तलाश कर रहा था. उसने युवती की गुमशुदगी भी दर्ज नही कराई थी. युवती के शव को देखने पर वह तीन-चार दिन पुराना बताया जा रहा है.

शव से बुरी तरह बदबू आ रही थी. अभी पुलिस यह तय नहीं कर पाई है कि यह हत्या का मामला है या कोई हादसा. यह भी स्पष्ट नही हो पाया है कि युवती यहां खुद आई है या किसी ने हत्या कर शव को होद में पटका है. यह पुलिस जांच में ही पता चल पाएगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने युवती के परिजनों को भी सूचना दे दी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sikar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More