Sikar News: सीकर जिले में नीमकाथाना जिला अस्पताल में झुंझुनू की रहने वाली 32 वर्षीय सुनीता ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है. जिला अस्पताल में हुई नॉर्मल डिलीवरी में दो बेटियां और एक बेटा पैदा हुआ है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले में नीमकाथाना जिला अस्पताल में झुंझुनू की रहने वाली 32 वर्षीय सुनीता ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है. जिला अस्पताल में हुई नॉर्मल डिलीवरी में दो बेटियां और एक बेटा पैदा हुआ है. महिला के एक साथ तीन बच्चों को जन्म देने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.
वहीं महिला और उसका परिवार भी बहुत खुश है. महिला के पहले से चार बेटियां हैं, जबकि अब हुई नॉर्मल डिलीवरी में महिला ने दो बेटियों और एक बेटे को जन्म दिया है. डॉ. हेमंत कटारिया की देखरेख में यह सफल प्रसव कराया गया. सुनीता को सुबह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था.
यह भी पढ़ें- जोधपुर-इंदौर ट्रेन में मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, दो यात्रियों से समुदाय विशेष के लोगों ने की मारपीट
डॉ. कटारिया ने बताया कि तीनों बच्चे व प्रसूता पूरी तरह स्वस्थ हैं. सुनीता का इलाज शुरू से ही जिला अस्पताल में चल रहा था. डॉक्टर्स टीम ने उनकी नियमित निगरानी की. चिकित्सकों का प्रयास था कि नॉर्मल डिलीवरी हो सके, जिसमें वे सफल रहे. नर्सिंग ऑफिसर मंजू बाला, मोनिका और सुमन ढाका ने बताया कि यह सुनीता की पांचवीं डिलीवरी है. उनके पहले से चार बेटियां हैं.
प्रसव के बाद सुनीता ने डॉक्टर और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया. प्रसूता महिला सुनीता ने बताया कि डॉक्टर ने नार्मल डिलीवरी की. वह बिल्कुल स्वस्थ हैं, उन्होंने कहा कि नियमित रूप से डॉ. हेमंत कटारिया से इलाज लिया. अब 6 बेटियां हो गई व एक बेटा है. अच्छे से परवरिश करूंगी घर पर लक्ष्मी का आगमन हुआ है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!