Sikar News: सीकर जिले में लक्ष्मणगढ़ के बलारां थाना पुलिस ने 15 अगस्त के दिन फायरिंग और युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले में लक्ष्मणगढ़ के बलारां थाना पुलिस ने 15 अगस्त के दिन फायरिंग और युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बलारां थानाधिकारी नेकीराम ने बताया कि 15 अगस्त को विकास कुमार निवासी नरोदड़ा ने मुकदमा दर्ज करवाया कि वह लक्ष्मणगढ़ से कैरु तहसील नवलगढ़ दोस्तों के साथ अलग-अलग गाड़ियों में बैठकर जा रहा था.
विकास कुमार अपने दोस्त नरेंद्र की थार गाड़ी में बैठा हुआ था. सभी दोस्त भात कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे. दोपहर 12:05 पर जैसे ही बलारां से खेड़ी जाने वाले रास्ते पर पहुंचे, तो वहां पीछे से दो-तीन कैंपर गाड़ियां आई. एक कैंपर गाड़ी ने विकास के दोस्त राकेश की गाड़ी के बराबर लाकर हथियार दिखाकर गाड़ी को रोकने का प्रयास किया. इसके बाद कैंपर गाड़ी ने थार गाड़ी को टक्कर मारी.
यह भी पढ़ें- शहर में भूमाफियाओं का बोलबाला, सरकारी जमीन पर अवैध प्लाटिंग कर गांव का रास्ता किया अवरोध
एक दूसरी कैंपर गाड़ी और आई, जो थार गाड़ी के आगे आकर टक्कर मारी. इन गाड़ियों में सवार सुमेर उर्फ वसूली बैरास, रजनीश पूनियां, योगेश, विकास, बंटी और 4-5 अन्य लड़के थे, जो हाथों में लोहे के पाइप और पिस्टल लेकर उतरे और जान से मारने की नियत से विकास की तरफ फायर किया, लेकिन विकास नीचे झुक गया. इसके बाद बाकी साथियों ने नरेंद्र के साथ मारपीट करना शुरू किया.
नरेंद्र अपनी जान बचाकर खेतों की तरफ भाग गया. बदमाशों ने विकास के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. जाते वक्त विकास के पैर पर पिस्टल से फायर किया. साथ ही थार गाड़ी को भी तोड़ दिया. पुलिस ने मामला दर्ज करके अनुसंधान शुरू किया. सीकर डीएसटी टीम व बलारां पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आज मामले में आरोपी नवीन कुमार (19), संदीप सिंह (24) और शाहरुख (21) को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कैम्पर गाड़ी भी जब्त की है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंSikar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!